RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन 2024 पेपर 2 रिजल्ट कब आएगा? 55 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों को है इंतजार

नई दिल्ली (JEE Main 2024 Result). जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. एनटीए ने जेईई मेन पेपर 1 यानी बीई/ बीटेक का रिजल्ट जारी कर दिया है. जेईई मेन 2024 रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है (JEE Main Result). कई अभ्यर्थियों ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है. वहीं, जेईई मेन पेपर 2 देने वाले उम्मीदवार फिलहाल अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर होते हैं (JEE Main Exam). जेईई मेन पेपर 1 बीई और बीटेक के लिए व पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होता है. जेईई मेन 2024 रिजल्ट अपडेट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं (JEE Main Result). जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से 01 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. जानिए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट कब आएगा?
एनटीए जेईई मेन पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है (JEE Main Paper 2 Result 2024). इसका मतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट भी घोषित कर देगी. जेईई मेन रिजल्ट 2024 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स jeemain.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर चेक करते रहें. परीक्षार्थी एनटीए के ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) पर भी रिजल्ट नोटिफिकेशन और अपडेट्स चेक कर सकते हैं.

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन पेपर 2 कब हुआ था?
जेईई मेन पेपर 2 को पार्ट ए और पार्ट बी में बांटा गया है. पार्ट ए बीआर्क कोर्स के लिए और पार्ट बी बीप्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. जेईई मेन 2024 पेपर 2ए और 2बी 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित किए गए थे. इस साल 74,002 परीक्षार्थियों ने जेईई मेन पेपर 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. उनमें से 75.0% यानी 55,493 उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा दी थी.

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन पेपर 2 पैटर्न कैसा था?
जेईई मेन बीआर्क पेपर 2ए में 3 भाग थे (JEE Main Marking Scheme)- गणित, योग्यता और ड्रॉइंग टेस्ट. वहीं, बीप्लानिंग पेपर 2बी में गणित, योग्यता और योजना पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे. दोनों पेपर कुल 400 अंकों के थे. जेईई मेन परीक्षा 2024 मार्किंग स्कीम के अनुसार (JEE Main Exam Pattern), परीक्षार्थियों को प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाएगा और हर गलत जवाब के बदले में 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी.

ये भी पढ़ें:
CUET यूजी परीक्षा में बड़ा बदलाव, 1 शिफ्ट में होगा एग्जाम, नोट करें शेड्यूल

यूपी पुलिस परीक्षा में पकड़े गए ‘मुन्ना भाई’, मामले जान सिर पकड़ लेंगे आप

Tags: JEE Exam, Jee main, Jee main result

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!