RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

बहुत हुई बारिश की झमाझम, अब कल से गर्मी झेलने को रहिए तैयार-मौसम विभाग ने कहा है

weather alert- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
बारिश के बाद गर्मी के लिए रहें तैयार

IMD Alert: देश के कई राज्यों में अप्रैल महीने की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। फरवरी में ही शुरू हुई गर्मी मार्च में ही चरम पर पहुंच गई थी। इसके बाद पिछले कुछ दिनों हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लेकिन ऐसा मौसम अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अब एक बार फिर से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत  में मौसम तेजी से बदलने वाला है और सताने वाली गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते से राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

आने वाले 5 दिनों में तीन से पांच डिग्री बढ़ जाएगा तापमान

 मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने वाली है और आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 34 डिग्री हो जाएगा जबकि गुरुग्राम और एनसीआर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/ छिटपुट वर्षा हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान गरज/बिजली चमकना, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। 

कहीं हल्की-कहीं तेज हो सकती है बारिश

पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की वर्षा होगी और उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। पूर्वोत्तर भारत में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बिखरी/काफी व्यापक वर्षा हो सकती है और उसके बाद बारिश में कमी आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 

मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा हो सकती है। 

पश्चिम भारत में आंधी/बिजली महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। कर्नाटक में 6 और 7 अप्रैल के दौरान अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है लेकिन किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

आने वाले दिनों में नई दिल्ली का तापमाम लगातार बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो 9 अप्रैल से दिल्ली का तापमामन 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। गाजियाबाद का तापमान 35 डिग्री पहुंच सकता है।आनेवाले हफ्ते में गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले हफ्ते से नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान: बाल्टी जैसा हेलमेट पहनकर कोर्ट पहुंचे इमरान खान, वीडियो देखकर BJP नेता ने कह दी ये बात…

बिहारशरीफ और सासाराम दंगों को लेकर बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, बीजेपी विधायक को मार्शल ने बाहर निकाला

 

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!