RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाए* ???? *आष्टा बना विकास का मंच*, *जेबकतरों का भी ‘स्वर्णिम दिन रहा ’!*

*विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाए*
???? *आष्टा बना विकास का मंच*,

*जेबकतरों का भी ‘स्वर्णिम दिन रहा ’!*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल *

आष्टा डॉ. मोहन यादव का आष्टा प्रवास जहां विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम दिन साबित हुआ,
वहीं यह दौरा चोर-उचक्कों और जेबकतरों के लिए भी किसी मौके से कम नहीं रहा।

मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। उन्होंने प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में करीब 1836 करोड़ रुपये अंतरित किए। इसके साथ ही करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर क्षेत्र को नई सौगातें दीं। नारी सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा की बेटियों और बहनो के विकास में ही होगा देश समग्र विकास,उन्होंने आगे कहा की इतिहास में पहली बार देश की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, अपने भाषण में उन्होंने कहा  की डाक्टर अंबेडकर का मुख्य धेय भी यही रहा की देश के विकास के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण अति आवश्यक है,
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव संदीपनी स्कूल के लोकार्पण के मौके पर अध्यनरत बच्चों से भी मुखातिफ़ हुए ।


विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के अथक प्रयासों के चलते आष्टा पधारे मुख्य मंत्री ने लगभग 184 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन ,के साथ अनेक कार्यो का भूमिपूजन किया ।यह क्षण आमजन के लिए गौरव और उम्मीदों से भरा हुआ रहा ✨

???? *हेलीकॉप्टर से रोड शो तक… स्वागत का अनोखा नज़ारा*

कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे अनाज मंडी पहुंचे। वहां से सुसज्जित रथ में सवार होकर उन्होंने रोड शो किया और हजारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मंडी से कार्यक्रम स्थल तक कन्नौद मार्ग पर जगह-जगह बने स्वागत मंचों से पुष्प वर्षा और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया ????

⚠️ *लेकिन भीड़ में सक्रिय हुए जेबकतरे…*

इस पूरे उत्सव के बीच एक चौंकाने वाली तस्वीर भी सामने आई।
रोड शो के दौरान कई लोगों की जेबें काट ली गईं और मोबाइल फोन चोरी हो गए ????

सबसे हैरानी की बात तब सामने आई जब स्थानीय कॉलोनी चौराहे पर अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री का लगभग 100 किलो फूलों की माला से स्वागत किया जा रहा था। उसी दौरान जेबकतरे सुरक्षा घेरा भेदकर सक्रिय हो गए।
*???? इस घटना में*
• डॉ. अतुल उपाध्याय
• डॉ. कृष्णकांत शर्मा
• एस. शर्मा
जैसे प्रमुख लोगों की जेब काट ली गई, जिसमें करीब 20 हजार रुपये पार हो गए।

इसके अलावा अन्य स्वागत मंचों पर भी कई लोगों के मोबाइल चोरी होने की घटनाएं सामने आईं ????

???? *सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

इस घटनाक्रम ने पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।
ऐसा प्रतीत हुआ कि पूरा फोकस सिर्फ मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर केंद्रित रहा, जबकि आमजन की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

???? नतीजा यह हुआ कि
जहां एक ओर विकास कार्यों का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने भीड़ का फायदा उठाकर अपनी ‘कला’ का प्रदर्शन कर दिया।

✍️ *निष्कर्ष*

आष्टा का यह दौरा विकास और उपलब्धियों के लिए यादगार जरूर रहेगा, लेकिन सुरक्षा में हुई चूक ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इन घटनाओं से सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

आष्टा *आग ने खोल दी नगरपालिका की “तैयारी” की पोल* *दमकल बनी तमाशबीन!* *दमकल गाड़ियों में पानी नहीं, सिस्टम पूरी तरह फेल* *जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने* *लाखों का सामान जलते रहा और जिम्मेदार सोते रहे..* *आखिर किसकी लापरवाही से हुआ इतना बड़ा नुकसान?*

error: Content is protected !!