RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार…..
लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक
आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता
सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान
29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग
श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान
आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से नये नये नवाचार करते हुए सक्रिय बने रहते है । इस बार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का एक अनूठे आयोजन की शुरुआत  की है । भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में एक नये ओर अनूठे कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत आष्टा क्षेत्र से हुई है,उक्त कड़ी में आज गुरुवार को माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन आष्टा द्वारा भाजपा नगर मंडल के सहयोग से  विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन आष्टा के मानस भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा,  भाजपा नगर मंडल अध्यक अंजनी विशाल चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल,जिला महामंत्री तारा कटारिया,जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु जैन,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,
माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष मोना राजेश मेवाडा,कार्यक्रम के संयोजक रामश्री वादी,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा,समिति के सदस्य राजेश मेवाडा,वर्षा धारवा,पूजा शर्मा,अमिता विश्वकर्मा सहित अन्य सभी अतिथियों की उपस्तिथि में भारत माता,पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भजन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की नारी शक्ति लाडली बहनाओ को आत्मनिर्भर,शक्ति सम्पन्न,आर्थिक सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य है ।
केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है । मप्र में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की थी,जिसमे शुरुआत में बहनाओ के खाते में एक हजार हर माह सम्मान निधि डालना शुरू किया जिसे डॉ मोहन यादव जी ने बढ़ा कर 15 सौ कर दिये है,ओर आगे इसे बढ़ा कर 3 हजार किये जाएंगे । आप सब लाडली बहनों का आशीर्वाद हमारे साथ है ।
आज जो बहनों की भजन मंडलिया आई है वे अभी तक मंदिरों में बार त्योहार पर भजन करती है,आज आपको मंच उपलब्ध कराने के पीछे जो उद्देश्य है वो ये की आप आगे आये और नेतृत्व करे । नवाचार के तहत आज जो यह एक अनूठा आयोजन भजन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है इसके पीछे जो प्रमुख उद्देश्य है वह मध्य प्रदेश कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की यही सोच एवं यही उद्देश्य है की हमारी सभी लाडली बहनाओ का हर क्षेत्र में उनका मान सम्मान बड़े । आपका विधायक भाई आपके हर सुख दुख में आपके साथ है । ग्रामीण क्षेत्रों में गायन के क्षेत्र में जो प्रतिभाएं छुपी हुई है जिन्हें कभी मंच प्राप्त नहीं होता है, ऐसी महिलाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्राप्त हो । उनका हर क्षेत्र में मान सम्मान बड़े । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए घोषणा की, की यह प्रतियोगिता ऐसा नहीं है कि इसी साल होगी इस तरह की प्रतियोगिता हर साल लाडली बहनाओ के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलों में आयोजित करूंगा तथा हर वर्ष रक्षाबंधन पर भी आठो मंडलों में लाडली बहनाओ से रक्षा सूत्र बंधवाने आपका भाई आपके बीच आएगा । आपके मान सम्मान,आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए आपका भाई विधायक  हमेशा आपके लिए तत्पर है । विधायक ने कहा की आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर अत्यधिक गंभीर और सक्रिय है । महिलाओं के उत्थान, उनके विकास उनके मान सम्मान सुरक्षा को लेकर हमारी सरकार अनेको कार्य कर रही है, तथा कई योजनाएं भी प्रारम्भ की है, जिसका लाभ आपको प्राप्त हो रहा  है । विधायक इंजीनियर ने कहा की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने जब घरों में बेटी का पैदा होना अभिशाप माना जाता था इसको खत्म करने के लिए तथा बेटियों को इस संसार में आने के लिए उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की । आज घरों में जब बेटी पैदा होती है तो खुशियां मनाई जाती है तथा वह पैदा होते ही लाडली लक्ष्मी लखपति लाडली बिटिया बन जाती है । इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो लाडली बहन योजना प्रारंभ की थी आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे योजना को और अधिक आगे बढ़ते हुए पूर्व में जो 1000 की राशि सम्मान निधि के रूप में बहनों के खाते में भेजी जाती थी ।  आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वह राशि बढ़कर ₹1500/- प्रतिमाह हो गई है । हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा कि है की अब इसे हम धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000/- तक लेकर जाएंगे ।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में शक्ति स्वरूपा सभी बहनाओ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया । कार्यक्रम में भजनों की धुन पर विधायक ने सभी लाडली बहनाओ के साथ नृत्य किया ।
भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम को रामश्री वादी,सुशील संचेती, नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया, माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा,आदि ने भी संबोधित कर इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई ।
आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमति मोना राजेश मेवाडा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई । संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाडा ने बताया की आज आष्टा नगर मंडल के मानस भवन में मंडल स्तर पर प्रतिभागी मंडलियों में से श्याम सांवरिया महिला मंडल को प्रथम स्थान,श्रीराम बजरंग मंडल भजन मंडली  को द्वितीय पुरस्कार एवं महांकाल महिला मंडल को तृतीय पुरुष्कार मिला ।
आज जो मंडली  प्रथम,द्वितीय,तृतीय आई उनको एवं जितनी भी अन्य मंडलियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सब को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी अतिथियों के साथ पुरुष्कृत कर सभी बहनाओ को सम्मानित किया गया । आयोजित भजन प्रतियोगिता में आष्टा नगर मंडल क्षेत्र के मंदिरों की लगभग 29 महिला भजन मंडलियों की करीब 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुई । प्रातः 11 बजे से शुरू हुई उक्त भजन गायन प्रतियोगिता का दोपहर 3 बजे समापन हुआ । समापन पर आष्टा के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित चौरसिया,राजू जायसवाल,रामश्री वादी,वंशिका गोस्वामी ने धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सुमित चौरसिया,राजू जायसवाल,वंशिका गोस्वामी,रविन्द्र ठाकुर,रामश्री वादी,श्रीमति रमा श्रीवादी सहित सभी विशेष सहयोगियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पहुचे विधायक इंजीनियर का भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया ।
आयोजित भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम में रायसिंह मेवाडा, धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,मिट्ठू पुर सरकार, मनोहर भोजवानी, महेंद्र सिंह ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, विशाल चौरसिया, अर्जुन ठाकुर,बलवीर ठाकुर,भगवत सिंह मेवाडा,हरिओम पिंटू परमार,राकेश विश्वकर्मा, ज्ञानसिंह वर्मा,
मनोज ताम्रकार, सौरभ जैन, उत्थान धारवा, अनिल धनगर, देवकरण पहलवान, दिनेश सोलंकी, राजेंद्र ठाकुर दरबार, राजेश घेंघट,कृष्णा शर्मा, महेश जाजपुरिया, रवि पंड्या, रवि शर्मा, मनोहर श्रीवास्तव, जगदीश खत्री, श्रीमती चंदनबाला बोहरा,सीमा गंगवाल हेमकुमार मेवाड़ा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,सरपंच एवं बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रही।
Recent Posts

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

आष्टा *आग ने खोल दी नगरपालिका की “तैयारी” की पोल* *दमकल बनी तमाशबीन!* *दमकल गाड़ियों में पानी नहीं, सिस्टम पूरी तरह फेल* *जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने* *लाखों का सामान जलते रहा और जिम्मेदार सोते रहे..* *आखिर किसकी लापरवाही से हुआ इतना बड़ा नुकसान?*

error: Content is protected !!