RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

आष्टा।
भीषण गर्मी के दौर में प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। जावर क्षेत्र के ग्राम कुरली कला पंचायत के ग्राम कोंडकपुरा सहित आसपास के गांवों में पिछले लगभग 20 दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त  हो गया हैं ।

परेशान ग्रामीण और महिलाओं ने बड़ी संख्या में आष्टा आकर बिधायक गोपाल सिंह इंजीनियर और बिजली विभाग के अधिकारियों को अपनी ज्वलंत समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सोपा ।
सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि 33 केवी विद्युत लाइन के 5 पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते कई गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोगों को न केवल अंधेरे में रात गुजारना पड़ रही है, बल्कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बंद होने से मोटर पंप बंद पड़े हैं, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं, वहीं घरेलू कामकाज, खेती और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों के अनुसार समस्या की जानकारी कई बार लाइनमैन और संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सवाल यह उठता है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे या जनआक्रोश का इंतजार कर रहा है?

अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटे पोल तत्काल बदलकर 33 केवी लाइन की बिजली सप्लाई बहाल की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

आवेदन पर अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं, जो समस्या की गंभीरता और लोगों की नाराजगी को साफ दर्शाते हैं। गांवो से आवेदन देने जिस तरह से बड़ी संख्या में महिलाए आई,इससे यह तो स्पष्ट ही की विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति कितने लापरवाह रहें । अब सवाल उठता है…
20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों की सुध आखिर कौन लेगा?
क्या जिम्मेदार कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, या फिर आवेदन फाइलों में दबकर रह जाएगा? और ग्रामीण इसे गर्मी में झुलसते हुए पानी को बिजली से महरूम रहेंगे?

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

आष्टा *आग ने खोल दी नगरपालिका की “तैयारी” की पोल* *दमकल बनी तमाशबीन!* *दमकल गाड़ियों में पानी नहीं, सिस्टम पूरी तरह फेल* *जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने* *लाखों का सामान जलते रहा और जिम्मेदार सोते रहे..* *आखिर किसकी लापरवाही से हुआ इतना बड़ा नुकसान?*

error: Content is protected !!