RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा फ़र्ज़ी झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिकों पर दिखावटी कार्रवाई, शहर में बेखौफ जारी है मौत का कारोबार*

आष्टा

*फ़र्ज़ी झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिकों पर दिखावटी कार्रवाई, शहर में बेखौफ जारी है मौत का कारोबार*

आष्टा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम भोंरा, बड़ोदिया गाडरी एवं खाचरोद में की गई तथाकथित कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि विभाग की सक्रियता केवल औपचारिकता तक सीमित रह गई है। निरीक्षण दल ने जहां दो फर्जी क्लिनिक सील किए और कुछ को नोटिस थमाए, वहीं यह पूरी कार्रवाई चुनिंदा गांवों तक सिमट कर रह गई।

ग्राम भोंरा में फर्जी बंगाली चिकित्सक अभिजीत टिकाकर के क्लिनिक को बंद किया गया, जबकि ग्राम खाचरोद में डॉ. एस.आई. अली टीम को देखते ही क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए। टीम ने उनके क्लिनिक पर ताला डालकर नोटिस जारी किया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सकों को उनकी योग्यता से बाहर इलाज न करने और दवाओं के अनावश्यक भंडारण पर रोक की हिदायत दी गई।
लेकिन सवाल यह है कि
क्या सिर्फ गांवों में जाकर कार्रवाई करना ही जिम्मेदारी निभा देना है?
शहर में वर्षों से फल-फूल रहे झोलाछापों पर क्यों मौन है विभाग?

हकीकत यह है कि आष्टा शहर में वर्षों से बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम क्लिनिक चला रहे हैं। हालत यह है कि कई क्लिनिकों पर तो इलाज करने वाले व्यक्ति की कोई डिग्री तक नहीं लिखी गई, फिर भी इंजेक्शन, बाटल, एंटीबायोटिक और गंभीर बीमारियों का इलाज धड़ल्ले से किया जा रहा है।
शहर के कसाई पूरा चौराहा, इंद्रा कॉलोनी, कुम्हार पूरा , अलीपुर, सहित अनेक इलाकों में ये फर्जी क्लिनिक दिन-दहाड़े चल रहे हैं।
सब जानते हुए भी न तो निरीक्षण होता है, न सीलिंग, न नोटिस।

*ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई, शहर में संरक्षण?*-

ग्रामीण क्षेत्रों में कभी-कभार की जाने वाली कार्रवाई से यह साफ झलकता है कि विभाग केवल वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहा है। जहां अधिकारी रोजाना आते-जाते हैं, वहीं झोलाछापों पर हाथ डालने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई जाती?

क्या शहर के झोलाछापों को
राजनीतिक संरक्षण है?
प्रशासनिक शह प्राप्त है?
या फिर मिलीभगत का खेल चल रहा है?

*जनस्वास्थ्य से खिलवाड़, जवाबदेही तय कब होगी?*-
झोलाछापों द्वारा किया जा रहा इलाज सीधे-सीधे जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ है। गलत दवाएं, गलत इंजेक्शन और बिना योग्यता उपचार से कई बार मरीज की जान तक खतरे में पड़ जाती है।
अब सवाल यह नहीं कि
कार्रवाई हुई या नहीं
सवाल यह है कि
कार्रवाई ईमानदारी से हुई या सिर्फ दिखावे के लिए?
अगर स्वास्थ्य विभाग सच में गंभीर है तो
शहर के हर फर्जी क्लिनिक की सूची सार्वजनिक करे
बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई करे
दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करे
वरना यह मानना पड़ेगा कि झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई नहीं, बल्कि उन्हें बचाने की नीति चल रही है।
अब देखना होगा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिस प्रकार से फर्जी क्लीनिकों ओर उनके संचालक कर कार्यवाही की जा रही हे , क्या ठीक उसी तरह शहरी क्षेत्र में भी कार्यवाही देखने को मिलेगी?

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!