RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

VIT : पढ़ाई पर पहरा, पानी में ज़हर!”“15000 बच्चों को पढ़ाने वाले इस विश्वविद्यालय का असली एजेंडा क्या है? ज्ञान या ‘गुप्त शासन’!

“VIT : पढ़ाई पर पहरा, पानी में ज़हर!लगभग ”“15000 बच्चों को पढ़ाने वाले इस विश्वविद्यालय का असली एजेंडा क्या है? ज्ञान या ‘गुप्त शासन’! विद्यार्थियों के हाथ में आईडी कार्ड से ज़्यादा डर और प्रबंधन के आदेश हैं। पढ़ाई किले के भीतर… निकालना मना, बोलना मना, सवाल करना मतलब मार्क्स कट। ऐसे नियम, जैसे शिक्षा नहीं, सेना की निगरानी हो।
जब गेट पर दो घंटे जिला स्वास्थ्य अधिकारी खड़े रह गए, उस वक्त प्रशासन सोच रहा था – शायद बीमारी भी पहचान पत्र के बिना भीतर नहीं आएगी! मज़ाक तो तब हुआ जब भोजन, ओर पानी में स्वास्थ्य की जगह पीलिया परोसा गया, 18 में से — चार सैंपल फेल , याने पानी नहीं जहर परोसा गया ,
सुंकठ के नाम पर दिखावा’, यही रहा हॉस्टल का स्वास्थ्य प्रबंधन।
नवंबर में पीलिया फैलता रहा, बच्चे बीमार होते रहे, पर प्रबंधन ‘औपचारिकता’ में ही व्यस्त रहा। दवा भी मिली “चलते-चलते”, रोकथाम का इंतज़ाम केवल नोटिस बोर्ड पर!
हद तो तब हुई, जब छात्रों की शिकायत पर ही उल्टा उन पर कार्रवाई — फाइन, धमकी, सोशल मीडिया पर आवाज़ उठाओ तो ‘डिस्रेस्पेक्ट’ के नाम पर मार्क्स काटना, ID ज़ब्त करना, परीक्षा से रोकना। बेचारा छात्र सोचता होगा – क्या पढ़ाई का मतलब सजा भुगतना है?
सरकार का नोटिस आया तो वीसी का जवाब – “हमने सिर्फ अनुशासन का पालन करवाया!” अब जब मंत्रालय ने सात दिन का समय दिया है, तो पूरा बोर्ड सांस रोके बैठा है। जवाब नहीं आया, तो प्रशासक लगेगा। शिक्षा की किलेबंदी में अब ताले लगाने की तैयारी है!
ऐसे विश्वविद्यालयों में शिक्षा कम, तानाशाही ज्यादा मिलती है। बच्चों का डर असल “सिलेबस” बन चुका है। लगता है, वीआईटी में पढ़ाई, पानी और पेट — तीनों पर खतरा है: प्रबंधन का डर, भोजन का ज़हर, और पानी का संकट!

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!