RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*पं0 जवाहरलाल नेहरू और बिरसा मुंडा को याद करते हुये मार्टिनेट कान्वेन्ट हॉयर सैकेण्ड्री स्कूल मे हुआ क्रिएटिव किड्स कार्निवल बाल मेले का भव्य आयोजन*

*पं0 जवाहरलाल नेहरू और बिरसा मुंडा को याद करते हुये मार्टिनेट कान्वेन्ट हॉयर सैकेण्ड्री स्कूल मे हुआ क्रिएटिव किड्स कार्निवल बाल मेले का भव्य आयोजन*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
भारत के पहले प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू जिन्होने आधुनिक भारत का सपना देखा था और जो बच्चों से विशेष स्नेह करते थे उनका जन्म दिवस प्रतिवर्ष बालदिवस के रूप मनाया जाता है और इस दिन लगभग प्रत्येक विद्यालय मे बाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरी व्यवस्था विद्यार्थियों द्वारा करके विभिन्न प्रकार के व्यंजनो के स्टॉल आदि लगाये जाते है इसका उद्देश्य यह होता है कि विद्यार्थियों मे नेतृत्व की क्षमता और व्यवसायिक गुणों का विकास हो इसी तारतम्य मे नगर के अलीपुर मे स्थित मार्टिनेट कान्वेन्ट हॉयर सैकेण्ड्री स्कूल मे बाल मेले का आयोजन किया गया जिसका थीम यह था कि इस बार मेले को विद्यालय के ग्राउण्ड मे न लगाकर प्रत्येक क्लास रूम को रेस्टोरेंट का स्वरूप प्रदान किया जाये इसी थीम को वास्तविक रूप देते हुये विद्यार्थियों द्वारा पुरे विद्यालय भवन को एक व्यवसायिक मॉल मे बदल दिया गया तथा मिक्की माउस एवं विभिन्न प्रकार के झूले के द्वारा इसे आनन्द उत्सव का रूप दिया गया।


इस मेले का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा रिबिन काटकर किया गया उनके साथ अतिथियों के रूप मे पार्षद रवि शर्मा, सलीम खान, तथा बी.आर.सी.सी. अजबसिंह राजपूत पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल उपस्थित थे। जिनके साथ विद्यालय के संचालक महोदय नौशे खान तथा प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी तथा विद्यालय प्रबंधन टीम से रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, शिखा तिवारी, कुशल भूतिया, और राखी यादव उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात विद्यालय के संगीतकक्षा के विद्यार्थियों द्वारा सस्वर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा छात्रा जिकरा शेख द्वारा एक स्पीच के माध्यम से पं0 जवाहरलाल नेहरू के साथ बिरसा मुडा को भी याद किया गया जिनकी जयंती भी मनाई जा रही थी और जो एक आदिवासी जननायक के रूप मे पूरे भारत मे पहचान रखते है। माता सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन तथा इनकी प्रतिमा के साथ पं0 जवाहरलाल नेहरू और बिरसा मुडा के चित्र के समक्ष भी माल्यार्पण किया गया और इस बाल मेले जिसे क्रिएटिव किड्स कार्नीवल का नाम दिया गया था उसका विधिवत शुभारंभ हुआ। एवं इसके पश्चात पधारे हुये अतिथियों का मंच पर पुष्पमाला और अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया गया।
प्रत्येक कक्षा को एक रेस्टोरेंट का रूप देते हुये इसका संचालन प्रभारी शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेले का पूर्व नगरपालिक अध्यक्षा डॉ. श्रीमती मीना सिंगी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शर्मा, नवीन शर्मा, रशीद नेता, धनंजय जाट एवं वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती तारा कटारिया, डॉ. हसीब अहमद, पत्रकार फैजुद्दीन, राजीव गुप्ता, संजय राजा साहब द्वारा भी निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय की ओर से इनका भी मंच पर सम्मान किया गया मेले मे आकर्षक सेल्फी पाईंट्स, एक पुलिस सहायता का केन्द्र का मॉडल, एक मेडिकल बूथ का मॉडल और बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आदिवासी जननायको की जीवन की झलक को दिखाते हुये एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें छोटे बच्चें पुलिस ऑफिसर, डॉक्टर, तथा इन आदिवासी जननायकों की वेशभूषा मे आकर्षण का केन्द्र बने हुये थे। मेले मे भारी संख्या मे नगरवासियों और अभिभावक गणों की उपस्थिति रही मेले मे लगाया गया भूतों का महल अंत तक विशेष आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
मेले के समापन पर विद्यालय परिसर मे पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मे हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता, मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ संभागीय स्तर पर बालरंग आयोजन मे लोकनृत्य की विजेता टीम को मेडल और प्रमाण पत्र के साथ पुरूस्कृत किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य के लिये जूनियर और सिनियर केबीनेट के सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया एवं बेस्ट फूड आयटम, बेस्ट डेकोरेटिव स्टॉल, बेस्ट ड्रेसअप के लिये भी स्टॉल के प्रभारी सहित उस स्टॉल के विद्यार्थियों के गुप को ट्रॉफी प्रदान की गई और इसी के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं सोनिका परमार, रानु गुर्जर, रीनू भदौरिया, सोनू सिसौदिया, ललिता नामदेव, वैष्णवी मेवाड़ा, किरण, सलोनी बिल्लौरे, ज्योति सिसौदिया, सोनाली सोनी, सविता ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, संजना मीना, उर्मिला जायसवाल, रीना जावारिया, अन्हा शेख शुभी जैन, रागिनी नामदेव, अंश अडगले, साक्षी अजनोदिया, सोनू भूतिया, रागिनी मेवाड़ा, सरिता मेवाड़ा, अंकिता राठौर, सुष्मिता कालेलकर, रचना ठाकुर, मनीष चौरसिया तमन्ना वर्मा, मोतीलाल, जी.डी. बैरागी, अशोक महेश्वरी, चिराग सोनी, पंकज ठाकुर, हेमन्त पाण्डे, राजेश बड़ोदिया, सुल्ताना अली प्रांजल गोठानिया, मुस्कान वर्मा, जुनेद अंसारी का भरपूर सहयोग और उपस्थिति रही।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!