RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा युवा संगठन संस्था द्वार 16 बालिका को गणवेश करे वितरित*

*आष्टा युवा संगठन संस्था द्वार 16 बालिका को गणवेश करे वितरित*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा नगर की शासकीय कन्या माह
विद्यालय में स्कूल की निर्धन 16 बालिकाओं को नि:शुल्क गणवेश वितरित कि गई,,
आष्टा नगर की सामाजिक संस्था आष्टा युवा संगठन द्वारा समय समय पर निर्धन लोगों के लिए कार्य करती हे ,आज शासकीय कन्या महाविद्याल में 16 बालिका का चयन कर उन्हें विद्यालय की यूनिफाम दी गई,
इस अवसर पर शाला प्राचार्य अजब सिंह राजपूत बीआरसी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाला में गणवेश जाति, धर्म एवं अमीर गरीब का भेद मिटाती है। स्कूली बच्चों के बीच समानता का भाव लाती है। डॉ मीना सिंघी ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं इस ओर ऐसे कार्य करे जिससे निर्धन बालिका को शिक्षा में मदद मिले ऐसी संस्थाओं को आगे आकर काम करना चाहिए,इस अवसर पर ,सकल समाज के वरिष्ठ अनिल श्रीवास्तव ,पत्रकार किरण राका,पूर्व पार्षद नरेन्द कुशवाह ,विपिन सिंगी,प्राचार्य अर्चना माथुर ,रोहित तोमर ,मोहित प्रजापति, भगवती सोनी ,संगीता शुक्ला ,मंजू राठौर ,समता जेन, रीना टोप्पो,राकेश प्रजापति ,कमलेश विश्वकर्मा,देवराज नाटले राम चंद्र प्रजापति द्वारा गणवेश वितरित करी गई।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!