RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

UP Constable Bharti 2024: किसी ने दोस्त की जगह पर दी परीक्षा, कोई उधारी चुकाने पहुंचा, यूपी पुलिस परीक्षा में मिले ऐसे ‘मुन्ना भाई’

नई दिल्ली (UP Constable Bharti 2024). उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 टाइमलाइन चेक कर सकते हैं (UP Police Exam 2024). उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक 48 लाख से ज्यादा युवाओं ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए बड़े पैमाने पर आवेदन आने की वजह से प्रशासन ने सभी एग्जाम सेंटर्स पर सख्ती बरती थी (UP Police Constable Recruitment 2024). लेकिन उसके बावजूद परीक्षा के दोनों दिन फर्जी अफवाहों, पेपर लीक, सॉल्वर गैंग जैसे मामले सामने आते रहे. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के हाईलाइट्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. जानिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 से जुड़े कुछ ऐसे मामले, जो इस बार खूब चर्चा में रहे.

UP Constable Bharti 2024: सनी लियोनी से हुई शुरुआत
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी, 2024 को हुई थी. परीक्षा के पहले दिन यानी 17 फरवरी, 2024 को एक अजब-गजब मामला सुर्खियों में आया. सोशल मीडिया पर अचानक से यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 ट्रेंड करने लगा. उस एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम सनी लियोनी लिखा हुआ था और फोटो भी उसी की लगी हुई थी (Sunny Leone Viral Photo). हालांकि यह पता नहीं चल सका कि एडमिट कार्ड फर्जी था, एडिटेड था या फिर किसी ने यूं ही अफवाह उड़ा दी.

UP Constable Bharti 2024: उधारी चुकाने के लिए कोचिंग टीचर बना चीटर
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के नोएडा स्थित एक सेंटर से भी फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने आया. यहां एक कोचिंग संचालक फर्जी दस्तावेजों के साथ अन्य परीक्षार्थी की जगह पर पेपर देते हुए पकड़ा गया. कोचिंग संचालक ने कोरोना काल में एक व्यक्ति से 95 हजार रुपये उधार लिए थे. वह उसी रकम को चुकाने के लिए परीक्षार्थी की जगह पर एग्जाम देने के लिए पहुंचा था. लेकिन टीचर से चीटर बने इस व्यक्ति का खेल जम नहीं पाया और वह पकड़ा गया.

UP Constable Bharti 2024: बायोमेट्रिक पहचान में हुआ खुलासा
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में सॉल्वर गैंग का भी पर्दाफाश हुआ है. कई जगहों पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते परीक्षा शुरू होने से पहले ही मुन्ना भाई पकड़ में आ गए. कुछ एग्जाम सेंटर्स पर बायोमेट्रिक पहचान में गड़बड़ी होने पर फर्जी परीक्षार्थी पुलिस की गिरफ्त में आ गए. इनसे कड़ी पूछताछ हुई तो बिहार के जालसाजों तक का नेटवर्क पता चल गया. एक व्यक्ति पटना से मैनपुरी क्षेत्र के परीक्षार्थी की जगह पर एग्जाम देने पहुंचा था.

UP Constable Bharti 2024: प्राइवेट पार्ट में मिला ब्लूटूथ
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर सख्त चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी जा रही थी. इसके बावजूद गाजियाबाद के एक परीक्षा केंद्र से ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए. यहां एक महिला परीक्षार्थी अपने प्राइवेट पार्ट में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा दे रही थी. एग्जाम सेंटर के बाहर सॉल्वर गैंग का एक सदस्य बैठा था, जो उसकी मदद कर रहा था. कक्ष निरीक्षक को शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो सच सामने आया. यह डील 10 लाख रुपये में तय हुई थी.

ये भी पढ़ें:
CBSE बोर्ड परीक्षा में न करें ये 5 गलतियां, बर्बाद होगा पूरा साल, मान लें बात

बोर्ड परीक्षा के टॉपर पेपर मिलते ही क्या करते हैं? जानिए 15 मिनट का खास नियम

Tags: Constable recruitment, UP police, UP Police Exam

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!