RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

डायबिटीज टेस्ट बहुत करा लिए अब इस तकनीक से कंट्रोल करें ब्लड शुगर, छोटी सी है बात पर बदल सकती है जिंदगी

Continuous Glucose Monitoring: डायबिटीज नामुराद बीमारी है. यह बात हम सब जानते हैं. कई तरह के टेस्ट कराके लोग यह भी जान लेते हैं कि डायबिटीज है या नहीं. लेकिन इनमें से बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जो डायबिटीज टेस्ट कराने के बाद इस पर काबू करने की कोशिश कर रहे हों. दरअसल, डायबिटीज को पूरी तरह से शरीर को जकड़ने में बहुत समय लगता है. अगर इस बीच हम इसका सही से प्रबंधित कर लेंगे तो संभवतः डायबिटीज हमारे लिए जानलेवा साबित नहीं होगा. लेकिन हम ऐसा नहीं करते. हम महीना-दो महीना में कभी एक बार टेस्ट करा लेते हैं और शुगर बढ़ने पर थोड़ा परहेज कर लेते हैं और भूल जाते हैं. यही कारण है कि डायबिटीज कंट्रोल नहीं हो पाता. इसलिए आज डायबिटीज की सतत निगरानी की जरूरत है. कई ऐसी तकनीक के माध्यम से अब डायबिटीज की 24 घंटे निगरानी रखी जा सकती है.

ग्लूकोज की सतत निगरानी बेहद जरूरी

यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स में डायबेट्स एंड एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट में मेटाबोलिक मेडिसीन के प्रोफेसर रामजी अज्जान बताते हैं कि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उनका ग्लूकोज लेवल अक्सर उपर-नीचे करता रहता है. इन कारणों से कई अन्य बीमारियों का शरीर में हमेशा खतरा बना रहता है. इससे हार्ट डिजीज, मोटापा और आंखों की समस्या सबसे ज्यादा होती है. उन्होंने कहा कि डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म करना फिलहाल नामुमकिन है. ऐसे में ग्लूकोज लेवल की हमेशा निगरानी बहुत जरूरी है. सतत ग्लूकोज निगरानी यानी सीजीएम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक सेंसर के माध्यम से 24 घंटे ग्लूकोज लेवल की जांच की जा सकती है. 24 घंटे शुगर की निगरानी करने से डायबिटीज मरीज ज्यादा चौकन्ना रहेंगे और जैसे ही ग्लूकोज लेवल बढ़ता है, वैसे ही वे दवाई खाएंगे और अन्य आवश्यक चीजों का प्रबंध करेंगे जिससे आसानी से शुगर लेवल को कंट्रोल करना संभव हो सकेगा.

सतत निगरानी से 51 प्रतिशत शुगर होगा कंट्रोल

एक अध्ययन में बताया गया है कि डायबिटीज मरीज यदि रियल टाइम शुगर मॉनिटरिंग सेंसर का इस्तेमाल करेंगे तो इससे डायबिटीज के गंभीर होने की समस्या 51 प्रतिशत तक कम हो जाएगी. इसके साथ ही डायबिटीज के कारण अस्पताल जाने में भी 28 प्रतिशत की कमी हो जाएगी. सतत निगरानी करने से लोग डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और दवा खाने पर अधिक ध्यान देंगे इससे टीआईआर कम होगा. टीआईआर का मतलब टाइम इन रेंज है यानी ब्लड शुगर को 70 से 180 के बीच रखने का लक्ष्य.

डाइट और फिजिकल एक्टिविटी जरूरी

एबॉट डायबेट्स केयर में मेडिकल अफेयर के प्रमुख डॉ. प्रशांत सुब्रमणियम कहते हैं कि सीजीएम यानी सेंसर के माध्यम से जब कोई मरीज शुगर का 24 घंटे निगरानी करता है तो इससे कई फायदे होते हैं. सबसे पहले तो इसमें एक चिप बांह में लगा दिया जाता है जो सीधा मोबाइल फोन से जुड़ा होता है. ब्लड शुगर रियल टाइम में कितना बढ़ा या घटा हर वक्त मोबाइल में इसे देखा जा सकता है. इसणें डायबिटीज टेस्ट की तरह सूई चुभाने की जरूरत भी नहीं होती. आप अपने डॉक्टर के मोबाइल में भी इस रियल टाइम जानकारी को शेयर कर सकते हैं. इस डिवाइस के कारण आप अपने शुगर के लेवल को एक सीमा से आगे नहीं बढ़ने देने के लिए प्रतिबद्ध भी हो सकते हैं. इसलिए यह बेशक छोटी सी बात लगे लेकिन यह डायबिटीज मरीजों के जीवन को पूरी तरह बदल सकती है. उन्होंने कहा कि जब आपके पास रियल टाइम में डाटा उपलब्ध होगा तो आपको चिंता होगी और आप डायबिटीज को अच्छे से कंट्रोल कर सकते हैं. डॉ. सुब्रमणियम ने बताया कि हम सब जानते हैं कि डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल है. इसे हेल्दी डाइट, दवा और फिजिकल एक्टिविटी के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है. हमारे पास जब रियल टाइम डाटा होगा तो हम इन चीजों को आसानी से कर सकते हैं.

Tags: Diabetes, Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!