RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

JSCA में 20 फरवरी से होगी टिकट की बिक्री, जानें क्या है रेट- India England fourth test match in Ranchi Tickets will be sold at JSCA from February 20 check ticket price list – News18 हिंदी

रांची.  रांची का JSCA स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के शोर से गूंजने वाला है. 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच जेएससीए में शुरू होने जा रहा है. इस मैच का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में 20 फरवरी से जेएससीए के काउंटर पर ऑफलाइन टिकट के लिए क्रिकेट फैंस की भीड़ उमड़ती नजर आयेगी.

23 से 27 फरवरी तक रांची के JSCA में होने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर को लेकर 20 फरवरी से जेएससीए काउंटर पर टिकट बिक्री शुरू हो जाएगी. 20 से 22 फरवरी तक जेएससीए के चार काउंटर पर टिकट की बिक्री की जाएगी. काउंटर पर एक दर्शक एक बार में मैक्सिमम छह टिकट ही ले पाएंगे. इसके लिए जेएससीए के सभी चार काउंटर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी है. टिकट की बिक्री सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक दर्शक काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे.

JSCA के काउंटर से फिजिकल टिकट लेना जरूरी

सिर्फ इतना ही नहीं मैच के दौरान भी यानि 23 से 27 फरवरी तक दर्शक जेएससीए के टिकट काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं. हालांकि मैच के दिनों में सिर्फ एक ही काउंटर खुला रहेगा. आपको बता दें कि ऑनलाइन टिकट की बिक्री 16 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है. इसके लिए Paytm App और insider.in पर अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. हालांकि ऑनलाइन टिकट लेने के बाद जेएससीए के काउंटर से फिजिकल टिकट लेना जरूरी होगा. ऐसे में जानना बेहद जरूरी है कि जेएससीए में मैच देखने के लिए आपको टिकट के लिए कितने पैसे चुकाने होंगे.

जानें टिकट का रेट

* विंग A लोअर टियर- 400/
* विंग B लोअर टियर- 500/
* विंग C लोअर टियर- 400/
* विंग D लोअर टियर- 500/
* वेस्ट हिल-                250/
* प्रीमियम टैरिस अमिताभ चौधरी पेवेलियन- 700/
* जेएससीए प्रेसिडेंट एनक्लोजर अमिताभ चौधरी पेवेलियन- 2000/
* होस्पिटेलिटी बॉक्स अमिताभ चौधरी पेवेलियन- 1500/
* कॉरपोरेट बॉक्स अमिताभ चौधरी पेवेलियन- 1200/
* एम एस धौनी पेवेलियन विथ होस्पिटेलिटी- 2500/

Tags: India Vs England, Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!