RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

यह असंवैधानिक है…7 BJP विधायकों ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, केजरीवाल सरकार के एक्‍शन का किया विरोध

हाइलाइट्स

बीजेपी के 7 विधायकों को विधानसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है.
दिल्‍ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर विधायकों ने निलंबन का विरोध किया है.

नई दिल्‍ली. विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उपराज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने के लिए शेष सत्र से निलंबित किए गए बीजेपी के विधायकों ने दिल्‍ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बीजेपी के 7 विधायक सोमवार को हाईकोर्ट पहुंचे. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की खंडपीठ के समक्ष याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए उल्लेख किया गया था. बेंच ने दिन के दौरान ही इसपर सुनवाई की अनुमति दी.

भाजपा विधायकों ने कथित तौर पर 15 फरवरी को दिल्‍ली विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को कई बार रोका था. बीजेपी विधायकों ने कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों पर हमला किया था. वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायकों को गलत तरीके से निलंबित किया गया और कार्यवाही में भाग लेने का उनका अधिकार प्रभावित हो रहा है.

निलंबन का प्रस्‍ताव असंवैधानिक
उन्होंने कहा कि विधायकों को निलंबित करने का प्रस्ताव असंवैधानिक और नियमों के विपरीत है. उन्होंने आगे कहा कि ज्यादा से ज्यादा विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित किया जा सकता है लेकिन यहां निलंबन अनिश्चितकालीन है. आप विधायक दिलीप पांडे ने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग को लेकर सदन में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भी 15 फरवरी को व्यवधान का मामला विशेषाधिकार समिति को भेज दिया था.

यह असंवैधानिक है…7 BJP विधायकों ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, केजरीवाल सरकार के एक्‍शन का किया विरोध

नेता प्रतिपक्ष को छोड़कर 7 विधायक निलंबित
रिपोर्ट लंबित रहने तक नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को छोड़कर भाजपा के सात सदस्यों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया गया है. जिन सात सदस्यों को निलंबित किया गया उनमें मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावर, ओपी शर्मा, अभय वर्मा, अनिल वाजपेई, जीतेंद्र महाजन और विजेंद्र गुप्ता शामिल हैं. बजट को अंतिम रूप देने में देरी के कारण दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है.

Tags: Arvind kejriwal, BJP, DELHI HIGH COURT, Delhi news

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!