RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

CBSE Board Exam 2024: क्या आप रातभर पढ़ाई करते हैं? बोर्ड परीक्षा में न करें यह भूल, लगाना पड़ जाएगा डॉक्टर का चक्कर

नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2024). 10वीं कक्षा की एक बच्ची बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी. बेहतर मार्क्स के दबाव के कारण वह देर रात तक जागकर पढ़ाई करती थी. उसकी मां उसके लिए कॉफी बनाती थीं ताकि उसे पढ़ते वक्त नींद न आए. बच्ची का नाम है प्राजक्ता स्वरूप. यह मामला तब सामने आया, जब बच्ची एक शाम अचानक बेहोश हो गई. उसके बाद पता चला कि वह नींद भगाने के लिए एंटी स्लीपिंग पिल्स ले रही थी.

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू हो चुकी है (CBSE Board Exam Guidelines). यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी, 2024 से शुरू हो जाएगी. मौजूदा दौर में स्टूडेंट्स का स्टडी रूटीन काफी बदल गया है. अब वह सुबह जल्दी जगने के बजाय देर रात तक पढ़ाई करने को प्राथमिकता देते हैं. उनके मम्मी-पापा भी चाय-कॉफी के जरिए उनकी मदद करते हैं. लेकिन इसके कई दुष्परिणाम सामने आए हैं.

CBSE Board Exam 2024: देर रात तक जगने के लिए क्या करते हैं बच्चे?
हर स्टू़डेंट बोर्ड परीक्षा 2024 में अच्छे मार्क्स हासिल करने की कोशिश में जुटा हुआ है. ज्यादातर स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल करने का लक्ष्य बनाकर चलते हैं. मम्मी-पापा भी बच्चे को इतनी पढ़ाई करते देख खुश हो जाते हैं और गर्व महसूस करने लग जाते हैं. कई बच्चे एंटी स्लीपिंग पिल्स ले रहे हैं (Anti Sleep Pills), जिनसे उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम जाते हैं. कुछ बच्चे रातभर चाय/ कॉफी जैसी चीजों के जरिए खुद को जगाए रखने की कोशिश करते हैं.

CBSE Board Exam 2024: बच्चों पर न डालें दबाव
हर बच्चा बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबरों के साथ पास होना चाहता है. इसके लिए वह दिन-रात खूब मेहनत भी करते हैं. लेकिन इस स्थिति में उन्हें अपने पेरेंट्स के सपोर्ट की भी जरूरत होती है. बोर्ड परीक्षा के दौरान मम्मी-पापा को बच्चे की हालत समझनी चाहिए. अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें समझाएं कि बोर्ड परीक्षा जिंदगी का अंत नहीं हैं. अगर किसी वजह से उनकी तैयारी परफेक्ट नहीं हो पाई है तो वह दवाइयों जैसे स्टंट आजमाने के बजाय खुद को रिलैक्स करके अपना बेस्ट दें.

Late Night Study Hacks: देर रात तक पढ़ाई करने के क्या नुकसान हैं?
देर रात तक पढ़ाई करने के लिए बच्चे चाय, कॉफी, एंटी स्लीप पिल्स आदि का सहारा लेते हैं. कुछ बच्चे याददाश्त बढ़ाने वाली दवाइयां भी लेती हैं. एंटी स्लीप पिल्स को चाय/ कॉफी जैसे कैफीनयुक्त ड्रिंक्स के साथ लेने से उनके साइड इफेक्ट बढ़ जाते हैं. इनसे याददाश्त तो नहीं बढ़ती है, लेकिन शारीरिक व मानसिक समस्याएं जरूर बढ़ जाती हैं. अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं तो सचेत हो जाइए वर्ना लॉन्ग रन में काफी परेशानी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:
धर्मेंद्र कुमार कैसे बने सनी लियोनी? यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई बड़ी चूक

जेईई मेन 2024 पेपर 2 रिजल्ट कब आएगा? 55 हजार से ज्यादा छात्रों को है इंतजार

Tags: Board exam news, Board exams, Cbse

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!