RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा-*स्वच्छता के नाम पर ढोंग!* *वार्ड 16 में गार्बेज पॉइंट हटाया, सवालों के कचरे में फंसी नगर पालिका*

*स्वच्छता के नाम पर ढोंग!*
*वार्ड 16 में गार्बेज पॉइंट हटाया, सवालों के कचरे में फंसी नगर पालिका*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

Screenshot

 

आष्टा नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के नाम पर एक बार फिर खानापूर्ति और दिखावटी कार्रवाई की गई।
वार्ड क्रमांक 16 में बिजली घर के पास बने गार्बेज पॉइंट को हटाकर नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा, सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति और वार्ड के जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का दावा तो कर दिया, लेकिन जनता के सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा।

*महीनों से गंदगी, जनप्रतिनिधि मौन क्यों रहे?

स्थानीय रहवासियों के अनुसार उक्त स्थान पर लंबे समय से कचरा जमा था।
बदबू, गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ था, लेकिन वार्ड के प्रमुख जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद
नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी आदि सभी ने आख़िर अब तक क्यो चुप्पी साधे रखी?
अब जब मामला सामने आया तो आनन-फानन में अभियान चलाकर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।

 

*₹500 जुर्माने की चेतावनी, अब तक क्यों नहीं वसूला?*

नगर पालिका ने अब यह एलान किया है कि आगे से कचरा फेंकने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जावेगी,लेकिन सवाल यह है कि क्या कानून और नियम सिर्फ भविष्य के लिए होते हैं?
जो लोग अब तक खुलेआम कचरा फेंकते रहे, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

*सफाई मित्रों के कंधों पर अफसरों की नाकामी*

गार्बेज पॉइंट हटाने का श्रेय सफाई मित्रों को दिया जा रहा है और उनका सम्मान भी किया गया। जो की सराहनीय हे लेकिन हकीकत यह है कि
पालिका के अफसरों और जनप्रतिनिधियों की नाकामी का बोझ हमेशा सफाई मित्र ही उठाते हैं।
जब व्यवस्था बिगड़ती है, तब सम्मान देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है।

*आंगनवाड़ी और नागरिक आगे, जनप्रतिनिधि पीछे*

इस पूरी कवायद में आंगनवाड़ी केंद्र और स्थानीय नागरिकों की सक्रियता साफ दिखाई दी।
लोगों का कहना है कि
यदि जनता और आंगनवाड़ी कर्मी आगे न आते, तो शायद नगर पालिका को यह गंदगी आज भी नजर नहीं आती।

*स्वच्छ शहर के दावे खोखले*

नगर पालिका द्वारा इसे स्वच्छ शहर की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि— आज भी नगरपालिका के पास कोई स्थायी कचरा प्रबंधन नीति नहीं हे
शहर में जगह जगह पड़े रहने वाले कचरे पर बाद में ही निगाहे क्यो जा रही ही शहर की सफ़ाई की हकीकत देखना हो तो शहर का वार्ड 15 ही काफ़ी हे । हालात देखकर इर आनन फ़ानन में किए जाने वाले फ़ोटो सेसन की की जा रही कार्रवाई जनता के दबाव में, हो तो रही ही लेकिन जिम्मेदारों की शहर के प्रति जिम्मेदारी अब भी शून्य ही दिखाई दे रही हैं । इस कार्यक्रम को देखकर अब जनता यह जानना चाहती है कि
क्या जनप्रतिनिधि सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित रहेंगे, या वास्तव में अपने वार्ड की जिम्मेदारी लेंगे?

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!