RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा | राजनीतिक उपेक्षा की हद! राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि को ही भूल गए*

*आष्टा | राजनीतिक उपेक्षा की हद! राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि को ही भूल गए*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

नगर भाजपा की कार्यशैली पर आज एक कड़ा सवाल खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक और जनसंघ आंदोलन की रीढ़ रहीं
राजमाता विजयाराजे सिंधिया
की पुण्यतिथि—और वही दिन, जब आष्टा में पार्टी के अधिकांश जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और नगर मंडल पूरी तरह बेखबर नजर आए।
दिनभर भाजपा के जिम्मेदार नेता अपनी-अपनी व्यस्तताओं और “मस्ती” में डूबे रहे। न कोई औपचारिक कार्यक्रम, न श्रद्धांजलि सभा, न ही पार्टी कार्यालय में कोई हलचल—मानो पार्टी अपनी ही संस्थापक को भूल बैठी हो।
शाम ढलते-ढलते यह कमी तब उजागर हुई, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता व मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह पटाडा ने सादगी और संवेदना के साथ, चार शहरवासियों को साथ लेकर पुष्पमाला अर्पित की और राजमाता को याद किया। यही एकमात्र आयोजन था, जिसने दिनभर की राजनीतिक चुप्पी को तोड़ा।
यह सवाल अब आष्टा की राजनीति में गूंज रहा है—
क्या भाजपा में अब इतिहास की कोई कीमत नहीं?
क्या संस्थापक नेताओं की स्मृति भी औपचारिकता बनकर रह गई है?
और क्या संगठन की जमीनी संवेदना कुछ गिने-चुने व्यक्तियों तक सिमट चुकी है?
जिस पार्टी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के विचारों से अपनी पहचान बनाई, उसी पार्टी के नगर नेतृत्व का यह रवैया गंभीर आत्ममंथन की मांग करता है।
आज श्रद्धांजलि एक व्यक्ति ने दी—कल इतिहास यह जरूर पूछेगा कि बाकी सब कहाँ थे?
आज के नेता केवल ओर केवल अपनी वाह वाही लूटने के साथ साफे प्रथा के ही मुख्य किरदार रह गए ?आज यह बहुत बड़ा प्रश्न हे जिसे हम अपनी खबर के अंत में छोड़ जा रहे हैं ।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!