RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा *दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों से संवाद*

आष्टा *दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों से संवाद*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा। आज दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश शर्मा ने आष्टा विकासखंड के ग्राम जताखेड़ा, कासमपुरा, धनगर डेयरी फार्म, बफापुर और रूपेटा में पशुपालकों से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने पशुपालकों को पशुओं की नस्ल सुधार, पोषण, स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के विषय में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर पशुपालक अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं।

भ्रमण के दौरान पशुपालकों से पशुओं से होने वाली आय और उसे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. उदय सिंह महेश्वरी, डॉ. दीप्ति कोटस्थाने, पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी दुर्गा काठेरिया, यू.एस. राजपूत, लालू प्रसाद एवं शुभम कर्ण उपस्थित रहे।

📸
डॉ. उमेश शर्मा पशुपालकों से संवाद करते हुए, साथ में आष्टा के पशु चिकित्सा अधिकारीगण उपस्थित।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!