RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा – विद्यार्थियों के लिए आष्टा इस्कॉन केंद्र द्वारा ‘महाअवतार नृसिंहदेव’ मूवी का विशेष प्रदर्शन।

आष्टा – विद्यार्थियों के लिए आष्टा इस्कॉन केंद्र द्वारा ‘महाअवतार नृसिंहदेव’ मूवी का विशेष प्रदर्शन।

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल

आष्टा इस्कॉन केंद्र की ओर से अंशय चित्रालय में महाअवतार नृसिंहदेव मूवी का विशेष शो आयोजित किया गया।

आष्टा। धर्म और भक्ति की प्रेरणा देने वाले प्रयासों की श्रृंखला में आष्टा इस्कॉन केंद्र की ओर से आज अंशय चित्रालय में महाअवतार नृसिंहदेव मूवी का विशेष शो आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और धर्म आधारित इस प्रेरणात्मक फिल्म का आनंद लिया। इस पहल की सराहना करते हुए कई विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कहा कि यह फिल्म न केवल शास्त्रों पर आधारित है, बल्कि बच्चों को धर्म की शिक्षा और भक्ति का भाव भी प्रदान करती है।
इस अवसर पर इस्कॉन केंद्र के प्रमुख संदीप सोनी एवं अध्यक्ष नवीन पांचाल ने चित्रालय के संचालक का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की और आग्रह किया कि ऐसी प्रेरणादायक धार्मिक फिल्मों का निर्माण निरंतर होता रहना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वीडियो केवल स्थानीय आष्टा क्षेत्र में प्रेरणा एवं प्रचार के लिए है।
इस्कॉन केंद्र आष्टा समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए धर्मशास्त्र की शिक्षा और भक्ति की प्रेरणा हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। हाल ही में आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा के माध्यम से भी विद्यार्थियों में आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा दिया गया था। इस्कॉन केंद्र का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी को धार्मिक मूल्यों और भक्ति मार्ग से जोड़कर एक संस्कारवान एवं आदर्श जीवन की दिशा में प्रेरित किया जा सके।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!