RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों प्रमाण-पत्र वितरित किए

आष्टा। शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा के स्वामी विवेकानन्द मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अन्तर्गतõनिबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टी.पी.ओ. डाॅ.दीपेश पाठक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता प्राप्ति में वीर क्रांतिकारियों का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी की। प्रतियोगिता प्रभारी डाॅ.मेघा जैन द्वारा प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। सफल विद्यार्थियों को 15 अगस्त 2024 को महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा, जनभागीदारी निलेश खण्डेलवाल, सदस्य डाॅ.चन्द्रा जैन, बसंत पाठक, श्रीमती प्रिया खण्डेलवाल द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कु.शिवानी बी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान मेघा चावरिया बी.ए. प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान रितेश अंगोरिया एम.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं मुस्कान चैरसिया बी.एससी. प्रथम वर्ष ने संयुक्त रुप से प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कु.रोशनी, कु.अंकिता, कु.आरती, रविन्द्र कुमार आदि विद्यार्थियों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!