RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

एंबुलेंस में नहीं था मरीज, नाके पर हैरान रह गई पुलिस, 1100 किमी दूर करनी थी सप्लाई

सोनीपत. हरियाणा का सोनीपत जिला हमेशा से ही शराब तस्करी को लेकर सुर्खियों में रहा है, लेकिन अब सोनीपत पुलिस शराब तस्करों पर शिकंजा करती हुई नजर आ रही है. सोनीपत राई थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है, जोकि एंबुलेंस में सोनीपत से शराब भरकर बिहार में शराब सप्लाई करता था. उन्होंने एंबुलेंस में एक केबिन भी शराब रखने के लिए शातिराना तरीके से बना रखा था.

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में आरोपी रघुनाथ और रमेश शराब लेकर जा रहे  थे. दोनों बिहार के रहने वाले हैं. इनके दो साथी राहुल और विक्की सोनीपत से हैं. सभी आरोपी शातिराना तरीके से एंबुलेंस में बिहार में अब शराब तस्करी करते थे. यह आरोपी महंगी शराब को बिहार लेकर जाते थे. इनके कब्जे से सोनीपत राई थाना पुलिस ने एंबुलेंस में 96 महंगी शराब की बोतल बरामद की है. केबिन में शराब की बोतलें छुपाई गई थी. सोनीपत पुलिस ने इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन को जेल भेज दिया है जबकि रमेश को रिमांड पर लिया है, ताकि इससे पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा सके.

एंबुलेंस में नहीं था मरीज, नाके पर हैरान रह गई पुलिस, 1100 किमी दूर करनी थी सप्लाई

राई थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में शराब भरकर बिहार सप्लाई की जाती है. पुलिस ने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर एक नाका लगाया था. जब पुलिस ने एंबुलेंस रोकने का प्रयास किया तो आरोपी एंबुलेंस को लेकर भागने लगे. बाद में पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया. इस एंबुलेंस से हमने 96 अवैध रूप से रखी गई शराब की बोतल बरामद की है जो की महंगी शराब है. गिरफ्तार आरोपी रमेश और रघुनाथ बिहार है और साथी राहुल गांधी विक्की सोनीपत से है. गहनता से पूछताछ की जा रही है.

Tags: Bihar Liquor Smuggling, Haryana crime news, Haryana news live, Haryana News Today, Liquor Ban, Punjab haryana news live

Source link

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!