RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

राजस्थान में बड़ा सियासी उलटफेर, कांग्रेस विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने थामा बीजेपी का हाथ

जयपुर. राजस्थान में आज बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बांसवाड़ा के बागीदौरा से कांग्रेस विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया. मालवीय राजस्थान के आदिवासी समाज के बड़े नेता हैं. वे कांग्रेस सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं. पिछले दिनों वे नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल थे.

मालवीय राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा-डूंगरपुर का बड़ा कांग्रेसी चेहरा थे. वे बागीदौरा के नाहरपुरा के रहने वाले हैं. मालवीय लगातार चार बार से बागीदौरा से कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं. वे कांग्रेस सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. उनकी पत्नी रेशम मालवीय वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से बांसवाड़ा की जिला प्रमुख हैं. मालवीय का इस पूरे इलाके में खासा असर है. राजस्थान में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद वे इस बार पार्टी नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भी शामिल थे.

मालवीय को पार्टी में शामिल कर बीजेपी ने राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य इलाके में कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई है. मालवीय की गिनती राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी. वे आदिवासी इलाके में कांग्रेस के सबसे मजबूत स्तंभ थे. मालवीय ने बीजेपी ज्वॉइन करने के साथ ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में उनको आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है.

बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि वे विश्व हिंदू परिषद में काम कर चुके हैं और एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं. मालवीय ने कहा कि उन्होंने मजदूर संघ के साथ काम किया है. पीएम नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. देश आज तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. मालवीय ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जब कांग्रेस के नेता नहीं गए तो मुझे बहुत दुख पहुंचा. पीएम मानगढ़ आए तो आदिवासी समुदाय गदगद हो गया. आज नहीं तो कल मानगढ़ राष्ट्रीय स्मारक बनना चाहिए.

Tags: Jaipur news, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!