RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

काफी हाइटेक है नीतीश कुमार की नई कार, कई फीचरों से है लैस, जानें मॉडल और कीमत- bihar cm nitish kumar new ev electric car hyundai ioniq 5 know feature model price – News18 हिंदी

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार अब बदल चुकी है. नीतीश कुमार पहले छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलते थे. लेकिन, अब वह बड़ी और लग्जरी कार की सवारी कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई गाड़ी की बात करें तो उनके काफिले में दो नई गाड़ियों को जगह दी गयी है. दोनों की कीमत 50-50 लाख से अधिक बताई जा रही है. गाड़ी पूरी तरह नई तकनीक पर आधारित है.

वैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाड़ियों के बहुत शौकीन नहीं रहे हैं. सीएम बनने के बाद वे एंबेसडर कार चलते थे उसके बाद वे टाटा कंपनी की सफारी गाड़ी पर नजर आए. लेकिन जब बिहार में टाटा कंपनी ने पहली बार इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया तो कुछ समय तक नीतीश कुमार उसी गाड़ी से चलते थे. बाद में हुंडई कंपनी की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में आने के बाद मुख्यमंत्री ने उस गाड़ी की सवारी शुरू कर दी.

अब इस कार में सवारी कर रहे नीतीश

वहीं अब फिर हुंडई कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक लग्जरी गाड़ी Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च किया है. इस गाड़ी के बिहार में आते ही मुख्यमंत्री उसकी सवारी कर रहे हैं. सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नई इलेक्ट्रिक और लग्जरी गाड़ी Hyundai Ioniq 5 से विधानसभा पहुंचे. उनके साथ में सीएम उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे. सीएम नीतीश कुमार की गाड़ी के ड्राइवर गणेश ने कहा कि गाड़ी काफी अच्छी है और ऑटोमैटिक है. मुख्यमंत्री अब इसी गाड़ी की सवारी करेंगे. सीएम को यह गाड़ी काफी पसंद भी है.

जानें Hyundai Ioniq 5 की कीमत और खासियत

ड्राइवर गणेश ने बताया कि Hyundai Ioniq 5 काफी हाईटेक और आराम दायक भी है. साथ ही Hyundai Ioniq 5 ईको फ्रेंडली भी है. बता दें, Hyundai Ioniq 5 कार की कीमत 55 लाख के करीब है. यह पूरी तरह इको फ्रेंडली कार है. गाड़ी मे मिनी बस के पहिए लगे हैं. एक चार्ज पर यह कार 635 km चलती है.

Tags: Bihar News, Nitish kumar, PATNA NEWS

Source link

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!