RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

बरेली समाचार : कर्ज में डूबे किसान ने जान दी

कर्ज में डूबे किसान ने सल्फास की गोलियां खा ली. फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

रामपुर के नरखेड़ा निवासी किसान वेद प्रकाश के बेटे राहुल ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले पिता ने एक बैंक से दो लोन लिया था. उन्होंने एक लोन बेटी की शादी और दूसरा एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए लिया था।

चार लाख से अधिक का लोन था. कुछ दिन पहले ही 1.19 लाख का लोन चुकाने के लिए बैंक से नोटिस आया था. बैंक कर्मचारी लोन चुकाने का दबाव बना रहे थे. पैसे नहीं जमा करने पर आरसी कटवाने की बात कहते थे. इससे पिता वेद प्रकाश तनाव में आ गए।

उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं. आनन-फानन में उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान रात साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई. मौत के बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. शव का पोस्टमार्टम कराया।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!