RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

लखनऊ समाचार : रिटायर्ड पुलिस अफसर ने गोली मारकर की खुदकुशी , जाने वजह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सेवानिवृत आईपीएस दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है वो डिप्रेशन में थे। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जहां उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि मंगलवार को गोमती नगर स्थित अपने आवास पर पूर्व पुलिस अधिकारी दिनेश शर्मा ने अपने कमरे से अचानक गोली मार ली। अभी कारणों का पता लगाया जा रहा है। बॉडी का पोस्ट मार्टम किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके आवास से गोली चलने की तेज आवाज आई। इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। आईपीएस अफसर रहे शख्स की ऐसी आत्महत्या करने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से डिप्रेशन से ग्रसित थे। उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!