RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

“कांग्रेस की विचारधारा देशद्रोही की है”, ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी पर बड़ा अटैक

 ज्योतिरादित्य सिंधिया- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर देश के ओबीसी समुदाय का अपमान करने और अदालत पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की अब कोई विचारधारा नहीं बची है। कांग्रेस पार्टी की केवल एक विचारधारा है और वह देशद्रोही की विचारधारा है। सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर देश के खिलाफ काम करने और देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद को नहीं चलने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि माफी मांगने से कोई शख्स छोटा नहीं हो जाता है, लेकिन यहां माफी मांगने के बजाय व्यक्तिगत कानूनी लड़ाई को लोकतंत्र की कानूनी लड़ाई में बदला जा रहा है।

‘देश की जनता ने कई बार जवाब दिया है’

राहुल गांधी द्वारा जमानत के लिए मुख्यमंत्रियों और नेताओं की फौज के साथ जाने की आलोचना करते हुए सिंधिया ने कहा कि यह राहुल गांधी और कांग्रेस के न्यायालय पर दबाव डालने और धमकी देने की विचारधारा को बताता है। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस की इस विचारधारा को पहचान गया है और देश की जनता ने एक बार नहीं कई बार इसका जवाब दिया है।

‘राहुल गांधी को विशेष सत्कार दे रही कांग्रेस’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में कांग्रेस के उप नेता के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को विशेष सत्कार दे रही है, कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ लोग ‘फर्स्ट क्लास सिटिजन’ हैं और हम और आप ‘थर्ड क्लास सिटिजन’ हैं। सिंधिया ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी संसद की सदस्यता गई हो, पिछले 10 वर्षों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐसा कई व्यक्तियों के साथ हो चुका है।

राहुल गांधी को उनका बयान याद दिलाया 

उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाते हुए कहा कि 2013 में मनमोहन सिंह की सरकार के समय जब तत्कालीन कानून मंत्री कपिल सिब्बल इसे लेकर अध्यादेश लाए थे, उस समय राहुल गांधी ने स्वयं यह कहा था कि इस अध्यादेश को फाड़कर कचरे की टोकरी में फेंक देना चाहिए, तो आज यह हिप्पोक्रेसी क्यों दिखाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

नीतीश कुमार ने कहा-‘दो लोग बिहार में इधर-उधर कर रहे हैं, जानबूझकर माहौल खराब किया’

महाराष्ट्र के अहमदनगर-नंदूरबार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक झड़प, तनाव जारी

‘सैनिकों की पिटाई हुई जैसा बयान दिया’ 

उन्होंने आगे कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को कलंकित और अपमानित करने का काम किया है, चीन के सैनिकों द्वारा सीमा पर भारत के सैनिकों की पिटाई हुई जैसा बयान दिया है, ऐसी कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं बची है। इनकी केवल एक विचारधारा बची है और वह है, देशद्रोही की विचारधारा, देश के विरूद्ध काम करने की विचारधारा।

‘क्या ये गांधीवाद का सिद्धांत है?’

कांग्रेस की लड़ाई को लोकतंत्र नहीं एक व्यक्ति विशेष को बचाने और स्वार्थ की लड़ाई बताते हुए सिंधिया ने पूछा कि देश में एक माहौल बनाया जा रहा है। शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं, आमजन को परेशानी हुई, क्या ये गांधीवाद का सिद्धांत है? एक व्यक्ति विशेष (राहुल गांधी) के लिए ऐसा क्यों हो रहा है? कांग्रेस और राहुल गांधी पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर सबसे ज्यादा आश्चर्य जताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह गांधी हैं और गांधी कभी माफी नहीं मांगता है।

Latest India News

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!