RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

“*होली के रंग फीके… स्कूल में बज गई परीक्षा की घंटी!”* *आष्टा में अवकाश पर इम्तिहान, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल!”*

“*होली के रंग फीके… स्कूल में बज गई परीक्षा की घंटी!”*
*आष्टा में अवकाश पर इम्तिहान, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल!”*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा।
रंगों और उल्लास के राष्ट्रीय पर्व होली पर जहां पूरा शहर उत्सव में डूबा रहा, वहीं शहर में संचालित पुष्प हायर सेकेंडरी स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया। जानकारी के अनुसार ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित इस स्कूल प्रबंधन ने शासकीय अवकाश को दरकिनार करते हुए लोकल परीक्षाएं आयोजित कर लीं।

जिले में बैठे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर इस परीक्षा की जानकारी हमने लेना चाही तो उन्होंने पुष्प हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा होली पर शासकीय अवकाश होते हुएजो लोकल परीक्षाएं संचालित हुई हे उस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से साफ़ इंकार कर दिया । हमने जब जब इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य सेल्विन सी.जे. से चर्चा की गई तो उन्होंने परीक्षा आयोजित होना स्वीकार किया। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि इसकी सूचना ब्लॉक समन्वयक अधिकारी (BRCC) को दे दी गई थी।

अब बड़ा प्रश्न यह उठता है कि
क्या BRCC को होली अवकाश की जानकारी नहीं थी?
या फिर नियमों की अनदेखी पर मौन स्वीकृति दी गई?

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पूर्व में भी शासकीय आदेशों की अनदेखी करता रहा है। होली जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार पर परीक्षा आयोजित किए जाने से अनेक छात्र-छात्राएं त्योहार मनाने से वंचित रह गए।

अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस पूरे प्रकरण को कितनी गंभीरता से संज्ञान में लेता है और क्या संबंधित प्रबंधन पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

शहरवासियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और भविष्य में ऐसी मनमानी पर सख्त रोक लगे।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!