RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा/सिद्दीकगंज_कानून के रखवाले या अपराधियों के संरक्षक?*” .

“कानून के रखवाले या अपराधियों के संरक्षक?”

*आष्टा/सिद्दीकगंज/दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*.

शासकीय कार्य में जानलेवा हमला, एफआईआर से इनकार पर सोमवार को जनपद आष्टा की पंचायतों में तालाबंदी
जनपद आष्टा की ग्राम पंचायतों में सोमवार, 23 फरवरी को पूर्ण तालाबंदी हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। आरोप है कि ग्राम लाखुखेड़ी में शासकीय कार्य कर रहे अनुसूचित वर्ग के पीसीओ विश्राम मालवीय एवं ग्राम पंचायत गुराड़िया वाज्याप्त के सचिव पर जानलेवा हमला हुआ, लेकिन सिद्धिकगंज थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों के साथ ही अभद्रता की।
संयुक्त मोर्चा के अनुसार, जब पीसीओ एवं सचिव शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया, एफआईआर दर्ज नहीं की गई और कथित रूप से गाली-गलौज कर भगा दिया गया। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
इस घटना से पंचायत अमले में भारी रोष है। सरपंच/सचिव/ग्राम पंचायत संयुक्त मोर्चा, जनपद आष्टा सीहोर ने इसे शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
???? सोमवार का कार्यक्रम
जनपद आष्टा की सभी ग्राम पंचायतों में तालाबंदी
दोपहर 12 बजे जनपद परिसर में एकत्रीकरण
एसडीएम आष्टा को ज्ञापन
तत्पश्चात सीहोर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा
संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर तत्काल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ और संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा ।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!