महाशिवरात्रि पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे शिवालयों में पूजा अभिषेक कर बाबा का लिया आशीर्वाद
देवबड़ला ओर दुमेल शिवालय में किये दर्शन
संगम स्तिथ मंदिर के चबूतरे पर टीन शेड लगाने की घोषणा की
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
आष्टा । जिस दिन भगवान ब्रह्मा ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन किया उसी दिन से महाशिवरात्रि का पवन पर्व मनाया जाने लगा । यह दिवस आध्यात्मिक प्रेम और सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है । ऐसे शुभ दिवस महाशिवरात्रि पर आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रातः आष्टा के प्राचीन शंकर मन्दिर पहुच कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन कर धाड़ीवाल परिवार द्वारा आयोजित ध्वजारोहण(निशान) चढ़ाने के कार्यक्रम में शामिल हुए एवं पुजारी जी हेमंत गिरी जी का स्वागत सम्मान कर पार्वती मैय्या को नमन किया । महाशिवरात्रि पर शांति सरोवर में शिव ध्वजारोहण एवं आयोजित शिव संदेश शोभायात्रा में शामिल हुए । एवं द्वादश 12 ज्योतिर्लिंग जी के दर्शन कर शांति सरोवर की प्रमुख बीके कुसुम दीदी का स्वागत सम्मान किया । संस्था की ओर से विधायक का स्वागत कर उनका अभिनन्दन किया गया ।
महाशिवरात्रि पर आज आष्टा नगर में 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना एवं यज्ञ के कार्यक्रम में शामिल हुए ।
महाशिवरात्रि पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आष्टा के प्राचीन संगम पर स्तिथ शिव मंदिर पहुचे एवं भगवान शिव जी का अभिषेक कर दर्शन कर पुजारी जी का स्वागत किया । संगम स्तिथ शिव मंदिर के पुजारी शम्भूगिर ने इस अवसर पर मंदिर प्रांगण पर टीन शेड लगवाने सहित अन्य मांगे भी विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के सामने रखी । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संगम स्तिथ मन्दिर के खुले चबूतरे पर टीन शेड लगाने की घोषणा की एवं अन्य मांगों को भी पूर्ण करने का भरोसा दिया । आज शिवरात्रि पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर नेवज नदी के उदगम स्थल प्राचीन पुरातत्व महत्व के देवांचल धाम देवबड़ला पहुचे यह भगवान विलवेश्वर महादेव के दर्शन पूजन अभिषेक कर देवबड़ला में चल रही त्रिदिवसीय सतसंग में शामिल हुए एवं पंडित राजेश शर्मा जी के श्रीमुख से कही जा रही शिव कथा का श्रवण कर व्यास गादी पर विराजे कथा वाचक श्री राजेश शर्मा का सम्मान किया । शिव कथा के माध्यम से धर्म-कर्म,जप के विषय में विस्तार पूर्वक सभी श्रद्धालुओं को बताया श्री शर्मा ने नाम जप करने के विषय में सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है और कहा कि कली काल में भगवान का पावन नाम ही हमें भावसागर से पार उतारता है ।
देवबड़ला से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर प्राचीन दुमेल पिंगलेश्वर धाम पहुचे यहा क्षेत्र की दो पवित्र नदियों का मेल होता है और यही पिंगलेश्वर महादेव जी का प्राचीन मंदिर है इसलिये इस स्थल को दुमेल कहा जाता है । यह विधायक जी ने बाबा की भक्ति कर पूजा,अभिषेक दर्शन कर आशीर्वाद लिया । महाशिवरात्रि पर आज विधायक दरखेड़ा में प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए एवं भक्तों को प्रसादी का वितरण किया ।
महाशिवरात्रि पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर कार्यकर्ताओ के साथ आष्टा नगर एवं ग्रामीण अंचल में अनेकों शिवालयों में पहुचे ओर भगवान भोलेनाथ जी के दर्शन,पूजन,अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में साथ थे







