RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

आष्टा
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
दिनेश शर्मा | आष्टा हलचल
आगामी महाशिवरात्रि एवं रमज़ान पर्वों को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से परंपरानुसार शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आष्टा थाना परिसर में नितिन टाले (एसडीएम), प्रवीण चढ़ोकर (एसडीओपी) ,एवं गिरीश दुबे नगर निरीक्षक, की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में सकल समाज के अध्यक्षगण, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष भूरू भाई मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, पत्रकारगण तथा मुस्लिम समाज से शहर काज़ी फज़ले बारी, ज़ाहिद भाई, रईस भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान रईस भाई ने नए पुल पर लाइट की समस्या को गंभीर बताते हुए, त्योहारों के मद्देनज़र जल-प्रदाय का समय बढ़ाने की मांग रखी। वहीं पत्रकार दिनेश शर्मा ने बुधवार को मेन बाजार में लगने वाले पूरे दिन के जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
प्रशासन ने डीजे एवं तेज़ साउंड के उपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं और शादियों का सीजन भी चल रहा है—ऐसे में शांति भंग करने वाली गतिविधियों से परहेज़ आवश्यक है। निर्देश दिए गए कि डीजे/तेज़ साउंड का उपयोग न किया जाए तथा तहसील, न्यायालय, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थलों से कम से कम 200 मीटर की दूरी बनाए रखी जाए। साथ ही विवाह-गार्डनों में देर रात्रि तक तेज़ साउंड बजाने पर भी रोक की मांग पर सहमति बनी।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए गए। ब्रह्मकुमारी प्रजापति संस्था द्वारा प्रातःकाल शिवजी की मनोहर झांकी के साथ निकलने वाले जुलूस हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी प्रशासन ने आश्वासन दिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं—विशेषकर महिलाओं—की अधिक भीड़ को देखते हुए पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। वही निरीक्षक गिरीश दुबे ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों से कहा कि इस बार जिले में स्थित कुब्रेश्वर धाम पर बागेश्वर धाम सरकार भी आ रहे हे,ओर लाखों की तादात में श्रद्धालु वहां रहेंगे, पूरा जिले का प्रशासन वहां लगा रहेगा, ऐसे में आप लोग भी कृपया सहयोग करे स्थानीय तौर पर व्यवस्था बनाने ने आप की सहयोग अपेक्षित हे ।
बैठक के अंत में एसडीएम नितिन टाले ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और आपसी सहयोग से पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!