RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*शहर के एक चोराहे को इनर व्हील नाम दिया जावे विभा सिंह* *आष्टा में इनरव्हील क्लब 304 आष्टा का वार्षिक मिलन समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित*

*शहर के एक चोराहे को इनर व्हील नाम दिया जावे विभा सिंह*

*आष्टा में इनरव्हील क्लब 304 आष्टा का वार्षिक मिलन समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजित*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
बीते दिवस स्थानीय गीतांजली गार्डन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुये इनरविहिल क्लब के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भोपाल से पधारी विभा सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (304) रहीं, वही नगर पालिका अध्यक्ष
श्री मति हेमकुंवर जी मेवाडा वा राय सिंह मेवाड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील गान एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष संगीता सोनी ने दिया। उन्होंने क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक सेवा प्रकल्पों, टास्क प्रोजेक्ट्स एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि विभा सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान, युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने तथा महिलाओं पर होने वाले मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक पीड़ित की सहायता भी संगठन की बड़ी सफलता है। साथ ही उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से शहर के किसी एक चौराहे का नाम इनरव्हील क्लब के नाम पर रखने का आग्रह किया।

नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुमार राय सिंह मेवाड़ा ने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन चंदा वोहरा ने किया। इस दौरान शारीरिक रूप से दिव्यांग शेखर विश्वकर्मा को ट्राइसाइकिल भेंट की गई तथा नेशनल राइफल शूटिंग में नगर का नाम रोशन करने वाली नूपुर सोनी का सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष जयश्री दिनेश शर्मा द्वारा निर्मित रंगोली कला को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। कथक नृत्य प्रस्तुत करने वाली दिव्यांका शर्मा एवं चंचल सेन को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में दीपिका सोनी ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात स्नेह भोज के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में इनरव्हील क्लब की सदस्याएं एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर आयोजन नारी शक्ति, सेवा और समाज जागरूकता का सुंदर संदेश देकर यादगार बन गया।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!