RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा में बड़ा बवाल: हरदा से लौट रहे करणी सैनिकों और विशेष समुदाय में झड़प, पथराव के बाद हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पुलिस के प्रयास से हाइवे पर जाम भी हटा, ट्रैफिक चालू हुआ ।

आष्टा में बड़ा बवाल: हरदा से लौट रहे करणी सैनिकों और विशेष समुदाय में झड़प, पथराव के बाद हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
दिनेश शर्मा ✍????
आष्टा (सीहोर)। सीहोर जिले के आष्टा में रविवार रात हालात उस वक्त बिगड़ गए, जब हरदा से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं (करणी सैनिकों) और विशेष समुदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके बाद पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।

रात करीब 9 बजे आष्टा के अलीपुर चौराहे के पास पुराने भोपाल–इंदौर मार्ग पर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद पार्वती पुल के पास रेस्ट हाउस के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव के दौरान सड़क पर खड़े और गुजरते कई वाहनों को नुकसान पहुंचा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

हरदा के कार्यक्रम से लौट रहे करणी सैनिकों से जुड़ा विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरदा में आयोजित करणी सेना के कार्यक्रम से लौट रहे करणी सैनिकों में से एक का स्थानीय युवक से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग भी जुट गए और हालात बेकाबू हो गए।

हाईवे जाम, पुलिस का सख्त एक्शन

घटना के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भोपाल–इंदौर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पार्वती थाना और आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

एसडीओपी आकाश अमलकर और एसडीएम नितिन कुमार टाले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ओर हाइवे पर हुए जाम को खुलवाया, ।

शांति बनाए रखने की अपील

घटना के बाद जीवन सिंह शेरपुर ने फेसबुक लाइव के माध्यम से आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, फिर भी एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रखा गया है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!