RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

तैयारी हुई पूरी,कल से प्रारंभ होगा पाॅच दिवसीय भव्य मानस सम्मेलन, बाल संत प्रियांशु जी महाराज के आशीर्वचनों से होगा धर्ममय अमृत कथा का आगाज।

तैयारी हुई पूरी,कल से प्रारंभ होगा पाॅच दिवसीय भव्य मानस सम्मेलन,
बाल संत प्रियांशु जी महाराज के आशीर्वचनों से होगा धर्ममय अमृत कथा का आगाज।
दिनेश शर्मा आष्टा हलचल
आष्टा। नगर के स्थानीय श्री मानस भवन में मानस सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित मानस सम्मेलन आज दिनांक 22 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक दिन के 1 बजें से 5 बजें तक आयोजित होने जा रहा है। उक्त सम्मेलन के लिए समिति द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो पर तोरण द्वार, बेनर पोस्टर सजाए गये है। नगर, नगर, ग्राम-ग्राम तक मानस सम्मेलन की जानकारी स्थानिय समिति द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से पहंॅुचाई गई है।
बहेगी धर्म की गंगा – मानस सम्मेलन में पधार रहे कामठगिरी पीठाधीश्वर जगतगुरू, रामस्वरूपाचार्य जी महाराज, पूज्य संत डां मदनगोपालदास जी, बाल संत प्रियांशु जी महाराज एवं नगर आष्टा के पूज्य संत दीपकदास जी महामण्डेलश्वर के मुुखाग्र बिंद से नगर में पाॅच दिवसीय धर्म एवं ज्ञान की गंगा बहेगी, जिसको सुनने के लिए नगर एवं ग्रामीण के समस्त धर्मप्रेमी बंधु सादर आमंत्रित रहंेगे।
भव्य शोभा यात्रा – सम्मेलन 22 दिसम्बर से प्रारंभ होगा, सम्मेलन के प्रमुख संत कामठगिरी पीठाधीश्वर जगतगुरू रामस्वरूपचार्य का आगमन 23 दिसम्बर को होगा, अतएव शोभा यात्रा 23 दिसम्बर दिन मंगलवार को स्थानीय गायत्री मंदिर से प्रातः 10 बजें से प्रारंभ होकर बुधवारा मार्ग से श्री मानस भवन पहुंचेगी। शोभा यात्रा का भव्य स्वागत मुख्य मार्गो पर किया जाएगा।
सुचारू व्यवस्था – मानस सम्मेलन में पधार रहे समस्त महाराज, अतिथिगण एवं आमजन के लिए आवागमन के लिए काफी अच्छी व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है। बडे वाहनो एवं छोटे वाहनो के लिए अलग अलग पार्कींग की व्यवस्था की गई जिससें आसपास रहने वालो व्यापारियो एवं आमजन को आनेजाने में किसी भी परेशानियो का सामना ना करना पडे।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!