RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा भाजपा युवा नेता उमेश ताम्रकार का हुआ दुखद निधन, अंतिम यात्रा में, बड़ी संख्या में शहरवासी, समाजसेवी राजनीतिक लोग हुए शामिल, दी अंतिम बिदाई।

आष्टा नगर के समाजसेवी परिवार,,राजनीतिक परिवार,, ताम्रकार परिवार के स्व,पुष्प कुमार ताम्रकार दादाभाई पूर्व पार्षद के सुपुत्र हंस कुमार, भाजपा नगर के उपाध्यक्ष, मानस सम्मेलन समिति के पूर्व अध्यक्ष ,मनोज ताम्रकार के भतीजे एवं कमलेश,, मुकेश,, राजा ताम्रकार के भाई भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री उमेश जी ताम्रकार का आज दुखद निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा में नगर के वरिष्ठ समाज सेवी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी जी,,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भाई राय सिंह जी मेवाड़ा,,पूर्व पार्षद रवि जी सोनी,, पार्षद रवि शर्मा,, पूर्व पार्षद एवं पूर्व हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष भाई कालू जी भट ,,हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान व्यापारी संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेश जी राठौड़ ,,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत जी सिंगी ,,मनीष जी पालीवाल,, लखन जी मुकाती ,,अनिल जी सोनी,,मनोज जी सोनी काका,पूर्व हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष संजय सोनी बंटू भैया, आनंद जी गोस्वामी, प्रमोद जी राठौड़, आनंद खंडेलवाल,, महेश जी मुकाती,, मनोज जी दा दलानी,श्री प्रेम नारायण जी शर्मा, प्रदीप जी प्रगति ,, वरिष्ठ पत्रकार सुशील जी संचेती, भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जी चौरसिया,अनेक समाजसेवी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे,

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!