*जे डी किड्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सह आउटडोर पिकनिक*
” ताज़ी हवा नए विचारों और दूरदर्शी सोच को जन्म देती है ” इसी सोच को सार्थक करने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के लिए गत दिवस दिनाँक 06 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को आष्टा नगर के प्रमुख शैक्षणिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों का भ्रमण करवाया।

01 – आष्टा पुलिस स्टेशन -आदरणीय थाना प्रभारी महोदय गिरीश दुबे के मार्गदर्शन में SI किरण सिंह द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की दैनिक कार्य प्राणी समझाई गई एवं कॅरियर संबंधित मोटिवेशनल उद्बोधन दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी सुरक्षा औऱ अपने भविष्य संबंधित अनेकों प्रश्न किए जिनके प्रतिउत्तर में विद्यार्थियों के मस्तिष्क में दूरदर्शी सोच औऱ अपने सपने साकार करने की नई ऊर्जा का संचार हुआ। साथ ही HC पवन वाडिया , LC हंसा परमार , C. संजय वर्मा उपस्थित रहे।
02 – माँ कृष्णा धाम – परम पूज्य सद्गुरु माँ कृष्णा जी द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक चेतना एवं मेडिटेशन संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों ने अपने पढ़ाई संबंधित कुछ प्रश्न किए जिसके प्रतिउत्तर में परम पूज्य सद्गुरु माँ कृष्णा द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया एवं नैतिक मूल्यों तथा नैतिक जिम्मेदारी के बारे में बताया गया जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के शरीर नई ऊर्जा का संचार हुआ।
03 – अपोलो हॉस्पिटल आष्टा – विद्यार्थियों को वरिष्ठ चिकित्सकों ने ICU का भ्रमण करवाया एवं अनेकों प्रकार की चिकित्सीय उपकरणों की जानकारी प्रदान की।
इस दौरान डॉ जयश्री चिमरानी , डॉ राहुल चौहान ,संचालक चेतन मेवाड़ा एवं समाजसेवी देवजीपटेल उपस्थित रहे।
संचालक: चेतन मेवाड़ा
04 – सूर्या हॉस्पिटल – वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जितेश रोहरा एवं डॉ स्मृति वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को उनके कॅरियर संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। डॉ रोहरा ने अपने उद्बोधन के दौरान डॉक्टर बनने के संघर्ष के बारे मे बताया एवं विद्यार्थियों को संघर्षरत जीवन में किस मस्तिष्क कौशल की जरूरत होती हैं उससे अवगत करवाया।
अंत में सभी विद्यार्थियों ने माँ कृष्णा धाम के “मधुर वातावरण” , शांत एवं तरोताज़ा ऊर्जावान परिसर में अपना लंच किया एवं परम पूज्य सद्गुरु माँ कृष्णा जी से आशीर्वाद लेकर सुखद अनुभव के साथ वापस विद्यालय लौटे। इस दौरान विद्यालय डायरेक्टर , प्राचार्य , प्रबंधन टीम के साथ सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।







