RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

दीपावली पश्चात नवीन वर्ष हेतु पारम्परिक शुभ मुहूर्त में आज लहसुन प्याज़ फल मंडी का पूजा अर्चना एवं सम्मान समारोह कर शुभारम्भ हुआ!

दीपावली पश्चात नवीन वर्ष हेतु पारम्परिक शुभ मुहूर्त में आज लहसुन प्याज़ फल मंडी का पूजा अर्चना एवं सम्मान समारोह कर शुभारम्भ हुआ!

आष्टा हलचल

सर्वप्रथम नगर पुरोहित मनीष मयूर पाठक ने उन्नतिशील फल सब्जी मंडी अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार, समाजसेवी नरेंद्र गंगवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एड. बी एस वर्मा, पूर्व सरपंच मोहन कुशवाह, कुशवाह समाज अध्यक्ष रवि कुशवाह के साथ पूजा अर्चना का कार्य सम्पूर्ण विधि विधान से पूर्ण किया सभी मंडी के अधिकारी कर्मचारीगण एवं पत्रकार गणों का शाल साफे एवं स्वागत पट्टीका के साथ प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया कर्मचारियों में मंडी प्रभारी अशोक मालीं, वीरेंद्र ठाकुर, सरदार सिंह मेवाड़ा, बहादुर सिंह मेवाड़ा, जीतेन्द्र सिंह ठाकुर, शुभम मेवाड़ा अखिलेश परिहार का स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की उपस्थिती तथा कृषि उपज मंडी के सचिव नरेंद्र मेश्राम की विशेष उपस्थिती में सर्व प्रथम उपज लेकर आये कृषक सुमित परमार मुरावर की लहसुन की नीलामी बोली लगाई गई जिसमे आठ हजार दो सो नब्बे रूपये प्रति किंवटल की गई प्रो. मनोज कुशवाह, सुशील कुशवाह फर्म पार्वती ट्रेडिंग कंपनी एवं कृषक सुमीत परमार का स्वागत किया गया
आयोजक नरेंद्र कुशवाह ने विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम सहित सभी अतिथिगणों का विशेष सम्मान किया
इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, राजीव गुप्ता, संजय जोशी, सोहन श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, बाबू पांचाल,अबरार अली,श्रीमति किरण रांका,जहूर मंसूरी, मोहम्मद सादिक भाई, अनिल मालवीय, नवीन शर्मा, शैलेश शर्मा, कृष्णपाल पटेल, संजय वर्मा, बाबू सिसोदिया, आनंद, इसराइल मंसूरी, जीतेन्द्र राठौर, धनजय जाट,का शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर आशिक मामा, अरशद भाई,नाशीर भाई,अजीज राईन, विनोद, धर्म, हुसैन भाई, गफ्फार भाई, साबिर राईन, आजाद राईन, छोटे भाई, वसीम भाई, कल्लू भाई खड़ी, पप्पू भाई खड़ी, शौकत भाई खड़ी, रफीक मोदी, अशरफ जहीरी, रिय्यान भाई, पप्पू राईन, अजय मोहन कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे दीपावली मुहूर्त नीलामी कार्यक्रम का आभार एवं संचालन व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने किया

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!