RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा -*अवैध फटाके विक्रय पर आष्टा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* *जावेद पिता शकूर खा पठान,रफीक पिता गफूर खा, दोनो निवासी वार्ड 18 भोपाल रोड आष्टा*

 

आष्टा -*अवैध फटाके विक्रय पर आष्टा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

*जावेद पिता शकूर खा पठान,रफीक पिता गफूर खा, दोनो निवासी वार्ड 18 भोपाल रोड आष्टा*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध फटाके विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

 

इन निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आष्टा श्री गिरीश दुबे के नेतृत्व में सउनि जगदीश धुर्वे, सउनि सुभाष कटारे, प्र. आर. 152 दयाराम चौरे, प्र. आर. 729 महेन्द्र मेवाड़ा, एवं प्र. आर. 110 मनोज वर्मा की टीम द्वारा नगर क्षेत्र में निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भोपाल नाका स्थित दो किराना व्यापारियों द्वारा बिना लाइसेंस अपनी दुकानों में फटाके बेचते हुए पाए जाने पर विस्फोटक अधिनियम के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई

कार्यवाही के दौरान लगभग ₹2 लाख मूल्य के अवैध फटाके जप्त किए गए। आरोपित व्यापारियों के विरुद्ध थाना आष्टा में अपराध पंजीबद्ध किया गया—
जावेद पिता शकूर खां पठान, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 18, भोपाल रोड, एप्पल अस्पताल के सामने, आष्टा।

रफीक खां पिता गफूर खां, उम्र 38 वर्ष, निवासी भोपाल रोड, एप्पल अस्पताल के सामने, आष्टा।

दोनों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 5, 9(ख)(1)(ख) तथा धारा 288 बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
सउनि जगदीश धुर्वे, सउनि सुभाष कटारे, प्र. आर. 152 दयाराम चौरे, प्र. आर. 729 महेन्द्र मेवाड़ा, प्र. आर. 110 मनोज वर्मा।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!