RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, शिक्षकों और पत्रकारों का अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा हुआ सम्मान। 

आष्टा में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, शिक्षकों और पत्रकारों का अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा हुआ सम्मान।

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

 

आष्टा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल आष्टा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय गीतांजलि गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात मंडल की सदस्याओं ने शिक्षकों के व्यक्तित्व व कर्तव्य पर आधारित प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ शिक्षकों को शॉल-श्रीफल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी प्रकार नगर के पत्रकारों को भी समाज सेवा एवं निष्पक्ष समाचार प्रसारण के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संगठन प्रमुख विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय अध्यक्ष रानी गोविंद सोनी ने बताया इस अवसर पर नगर के शिक्षकगणों के साथ-साथ समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, विशेष अतिथि व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजली विशाल चौरसिया, जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संतोष शर्मा, सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, आचार्य अमित तिवारी, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष संगीता सोनी नगर पुरोहित दीपेश पाठक, प्राचार्य सुदीप जायसवाल ,प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय,वेलफेयर समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा श्री गणेश उपाध्याय संजय जैन दिनेश सोनी उपस्थित रहे। मंडल की प्रवक्ता विजयलक्ष्मी उपाध्याय एवं अध्यक्ष रानी सोनी बहुरानी ने बताया कि समाज में शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ-साथ संस्कारों की नींव रखते हैं, वहीं पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में समाज को जागरूक करते हैं। इन्हीं दोनों वर्गों के योगदान को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकार आदरणीय दिनेश शर्मा जी संगठन की सभी पदाधिकारी कोषाध्यक्ष उषा तिवारी, दुर्गा तिवारी,उर्मिला गुप्ता, स्मिता मुंदड़ा, सुनीता ऐलजपुरिया ज्योतिसोनी सरोज खंडेलवाल, सीमा बैरागी, नम्रता मुंदड़ा, गुंजा सोनी, ममता वर्मा, बिना पुरोहित, नेहा सोनी ,श्वेता मुंदडा, किरण सो,नी संगीता दासानिया ,बबीता सोनी, निक्की साहू, रितु शारदा सोनी आदि शामिल हुए।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!