RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आहूत की गई।। 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आहूत की गई।।

दिनेश शर्मा आष्टा हलचल
आष्टा :भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रम घर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, एवं अन्य कार्यक्रमो को मनाने हेतु,कामकाजी बैठक नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित की गई , जिसमें आष्टा नगर मंडल कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर में प्रत्येक घर तिरंगा लगाया जाना है जिसमें नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि गण एवं नगर मंडल सदस्य अपनी अहम भूमिका निभाएंगे,वही भारत माता एवं देश के वीर सपूतों के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर में किया जाना है जिसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए, कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुमार रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता नागिन चंद जैन,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुशील संचेती द्वारा संबोधित किया गया,।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कृपाल सिंह पटाडा, गजराज सिंह पटेल, उमेश शर्मा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, निलेश खंडेलवाल, अर्जुन कर्मन खेड़ी, भागवत मेवाड़ा, मनीष धरवा, देवकरण पहलवान,कोमल जैन,निलेश शर्मा,मनोहर श्रीवास्तव,सुरेश परमार,शिव प्रजापति,बबन हाफिज,मनोहर सरपंच,सुनील सितोलिया,माखन कुशवाहा, डॉ सलीम खान,अरशद अली,सलीम ठेकेदार,सुरेश जैन,अवनीश पिपलोदिया,दिनेश सोलंकी,शाहरुख कुरेशी,कमलेश विश्वकर्मा,बसंत पाठक, राधेश्याम अल्हेरीया,बलराम कुशवाह,मनोहर बैरागी, तारिक महमूद, प्रिया निलेश खंडेलवाल,तारा कटारिया,गिरजा माखन कुशवाहा,निर्मला दुलीचंद कुशवाहा, डॉ चंदा बोहरा,पिंटू माहेश्वरी,जीतमल बागवान, दीनदयाल, अफसर हुसैन,पवन गौड़,दिनेश सोलंकी, सन्नी राबर्ट,मिर्जा फारुक बैग,बाबूलाल जमालिया, प्रवेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री धनरूपमल जैन द्वारा किया गया,एवं कार्यक्रम का आभार नगर महामंत्री मोहित सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!