RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कलआयेंगे आष्टा, अटल सेतु सहित करोड़ो के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कलआयेंगे आष्टा, अटल सेतु सहित करोड़ो के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

*आष्टा । मप्र शासन के नगरीय निकाय एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 25 जुलाई 2025 शुक्रवार को शाम 4 बजे आष्टा आयेंगे* । मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय आज आष्टा नगर की जीवनदायनी पार्वती नदी पर बने लगभग 11 करोड़ की लागत से बने अटल सेतु,79.68 लाख से बने तीन संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण कर इसी के साथ 422.54 लाख से बनने वाले नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन,209.07 लाख से कमल तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे । वही 50.00 लाख से आई 5 नई डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन एवं एक गौभोज वाहन लोकार्पित करेंगे । अटल सेतु पार्वती नदी पुल पर आयोजित लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में मप्र शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेशसिंह,प्रभारी मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर, सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा,आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रचना सुरेन्द्र मेवाडा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा,जनपद अध्यक्ष श्रीमति दीक्षा सोनू गुणवान,
नपा उपाध्यक्ष सिद्दीका बी भुरू खा अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहेंगे ।
नगर पालिका परिषद ने सभी नागरिको से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!