RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु चाय पीने ठहरे थे, देखते ही देखते हो गया बच्चे का अपहरण, और फिर…

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन आए एक श्रद्धालु के बच्चे का अपहरण कर लिया गया. यह श्रद्धालु कुछ अन्य श्रद्धालुओं के साथ भरतपुर से कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी आया था. इसी दौरान रविवार रात करीब पौने 8 बजे मेहंदीपुर बालाजी मोड़ के पास उन्होंने गाड़ी को खड़ा किया और चाय पीने के लिए चले गए. उसी समय वहां एक संदिग्ध व्यक्ति आया और उसने पहले कार के आसपास रेकी की. उसके बाद बच्चे को किडनैप करके ले गया.

परिजनों को जब बच्चा नजर नहीं आया तो उन्होंने उसको इधर उधर तलाश किया. मासूम के नहीं मिलने पर चिंतित परिजनों ने रात को ही पुलिस को सूचना दी. इसकी सूचना पर पुलिस ने मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में बच्चे को तलाश शुरू किया. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया. पुलिस ने फिर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक तस्वीर मिली. उसमें एक शख्स बच्चे का किडनैप करके ले जाता हुआ नजर आ रहा था.

मेंहदीपुर बालाजी थानाप्रभारी बुद्धिप्रकाश के अनुसार उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की. इसके लिए स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही जिला पुलिस की स्पेशल टीम और अन्य थानों की पुलिस को भी उसमें लगाया गया. फिर तकनीकी आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. करीब आठ घंटे बाद आधी रात को पुलिस को इस मामले में सफलता मिल गई.

पुलिस ने 8 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बच्चे को भरतपुर जिले के सागर से बरामद कर लिया. हालांकि अपहरणकर्ता पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन बच्चा सकुशल मिल गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह बच्चे तक कैसे पहुंची. बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में अपनी टीमों को दौड़ा रही है. दौसा पुलिस अधीक्षक प्रेसवार्ता कर इस केस का पूरा खुलासा करेंगे.

Tags: Crime News, Dausa news, Rajasthan news

Source link

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!