RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

झारखंड के इन नाराज 8 विधायकों ने फिर बदली लोकेशन, मांगों पर अब भी अड़े, क्या बजट सत्र में ही हो जाएगा खेला?- jharkhand-congress-mla-again-changed-their-location-from-a-resort-in-mahipalpur-said-will-not-join-budget-session – News18 हिंदी

रांची/दिल्ली. दिल्ली के जिस रिजॉर्ट में कल कांग्रेस के आठ विधायक रुके हुए थे, वे सभी विधायक यहां से निकल गए हैं. महिपालपुर में एक रिजॉर्ट में शनिवार 17 फ़रवरी की रात 1.30 बजे ये सभी विधायक पहुंचे थे जबकि कल रात 10.30 बजे यहां से निकल गए हैं. करीब 21 घंटे तक इस रिजॉर्ट में ये सभी आठ नाराज एमएलए रुके थे. कल रात से इन लोगों ने अपना लोकेशन बदल दिया है. जानकारी के अनुसार इन विधायकों से कांग्रेस की तरफ से झारखंड के लिए बनाए गए आब्जर्वर उमंग सिंघार ने बात की थी.

बताया जा रहा है कि उसके बाद कल कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इनसे बात की. दिल्ली के इस रिजॉर्ट में करीब तीन घंटे तक गुलाम अहमद मीर इनके साथ रहे. पहले उन्होंने सभी आठ विधायक से एक साथ मुलाकात की. उसके बाद सभी से वन टू वन बात की. सूत्रों के मुताबिक इन विधायको की बातों से वे काफी हद तक सहमत भी दिखे और इनकी तरफ से उठाए गए कई मुद्दे को सही बताया.

तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं सभी विधायक

सूत्रों के मुताबिक प्रभारी से मुलाकात के बाद भी ये सभी विधायक तल्ख तेवर अपनाए हुए हैं. इनका कहना है कि हम तब तक रांची नहीं लौटेंगे जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती है. इनका कहना है कि 23 फरवरी से झारखण्ड में बजट सत्र में भी वो हिस्सा नहीं लेंगे. बजट सत्र के दौरान मनी बिल पास कराना होता है, लिहाजा इन विधायको का समर्थन सरकार के लिए जरूरी होगा. अब देखना है कि प्रभारी इनकी बात को आलाकमान तक किस तरह पहुंचाते हैं और आलाकमान कैसे इनकी बातों को मानता है.

कांग्रेस विधायकों की है यह मांग

विधायक चाहते हैं कि आलमगीर आलम मंत्री भी हैं और सीएलपी लीडर भी, लिहाजा एक पद वो छोड़ें. इसके अलावा बाकी तीन मंत्री भी इनकी बात नहीं मानते लिहाजा ये हटाए जाएं. क्योंकि ये अपने क्षेत्र में अपना और अपने वर्कर्स के जरिए विकास का काम नहीं करा पा रहे हैं. विधान सभा चुनाव इसी साल के अंत में है लिहाज़ा ये चिंतित हैं. इनका मानना है कि एक मंत्री और भी बन सकता है इसलिए वो पद इन विधायको में से बने यानी पांचवां मंत्री कांग्रेस कोटे से हो. एक महिला को मंत्री बनाए जाने की मांग इन्होंने की है. ये विधायक चाहते हैं कि उनकी मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से हो.

दिल्ली पहुंचे हैं ये 8 विधायक

अनूप सिंह
डॉ इरफान अंसारी
अम्बा प्रसाद
भूषण बाड़ा
दीपिका पांडेय सिंह
राजेश कच्छप
सोनाराम सिंकू
उमाशंकर अकेला

Tags: Jharkhand Congress, Jharkhand news, Ranchi news

Source link

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!