RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो कैसे आई? जानें पूरा मामला

नई दिल्ली (UP Police Exam 2024). यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए 48 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति विभाग ने कांस्टेबल के 60,244 रिक्त पदों की घोषणा की थी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की फोटो होने का मामला सामने आया है (UP Police Constable Recruitment 2024).

बड़ी परीक्षाओं में गड़बड़ होना आम बात है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की झूठी अफवाहों, सॉल्वर गैंग, नकल करने जैसे कई मामले सुर्खियों में छाए रहे. लेकिन जिस खबर ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया, वह एक्ट्रेस सनी लियोनी से जुड़ी हुई निकल गई (Sunny Leone Admit Card). दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के पहले दिन एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी जगह सनी लियोनी की फोटो लगी हुई थी और नाम भी उसी का था. समझिए यह कैसे हुआ.

UP Police Exam 2024: खूब वायरल हुई सनी लियोनी की फोटो
किसी भी परीक्षा में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होना बहुत आम है (Viral News). कैफे संचालक रोजाना कई एडमिट कार्ड की कॉपी डाउनलोड करते हैं. उनके सिस्टम पर भी काफी डेटा सेव्ड रहता है. ऐसे में कई बार एक-दो फाइल के इधर-उधर हो जाने से एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के मामले सामने आ जाते हैं. लल्लनटॉप में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एक एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की फोटो लगना भी ऐसी ही गड़बड़ी का नतीजा था.

UP Police Exam 2024: वायरल एडमिट कार्ड किसका था?
एडमिट कार्ड वाले शख्स का नाम धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है. वह उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्थित रगौलिया बुजुर्ग गांव का रहने वाला है. 18 फरवरी को क्राइम ब्रांच की टीम उसके गांव पूछताछ के लिए पहुंची थी. धर्मेंद्र ने बताया कि उसने महोबा के एक साइबर कैफे से पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया था. उसमें परीक्षा केंद्र कन्नौज मिला था. उसे नहीं पता है कि उसके एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की फोटो  कैसे आई (Sunny Leone Viral Photo).

UP Police Exam 2024:  जारी है पुलिस की जांच
धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जब उसने एडमिट कार्ड निकलवाया था, तब उसमें उसकी ही फोटो लगी हुई थी. फिर बाद में यह फोटो कैसे बदल गई, उसे नहीं पता (UP Police Bharti Exam 2024). जब धर्मेंद्र कन्नौज स्थित एग्जाम सेंटर में परीक्षा देने पहुंचे थे तो उनके एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की फोटो लगी हुई थी. ऐसे में उन्हें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 देने से रोक दिया गया. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने इसके पीछे सॉल्वर गैंग के होने का संदेह जताया था. फिलहाल जांच जारी है.

UP Police Exam 2024: सोशल मीडिया पर हुई वायरल
सनी लियोनी की फोटो लगे हुए एडमिट कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर एक्स (पहले ट्विटर) तक पर इसे गजब शेयर किया गया. सनी लियोनी को लेकर खूब मीम्स भी बनाए गए. यह मामला कई घंटों तक सोशल मीडिया ट्रेंडिंग टॉपिक में था (Twitter Trending). आपकी जानकारी के लिए बता दें, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के अलावा भी सॉल्वर गैंग और नकल के कई मामले सामने आए.

ये भी पढ़ें:
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ठगी कैसे हो रही है? समझें जालसाजों का नेटवर्क

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कटऑफ कैसे तैयार की जाएगी? कैसा रहा पेपर?

Tags: Constable recruitment, Sunny Leone, UP police, UP Police Exam

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!