RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

भाई ने 14 साल की चचेरी बहन पर डाली बुरी नजर, स्कूल से किया अपहरण, अहमदाबाद ले गया, फिर की ये गंदी हरकत

बूंदी. बूंदी जिले के देई थाना इलाके में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी मामा की नाबालिग लड़की का अपहरण कर गुजरात ले गया. वहां अहमदाबाद में उसने ममेरी बहर से रेप किया. पुलिस ने लड़की के परिजनों की रिपोर्ट के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से पीड़िता को भी बरामद कर लिया है. अपहरण और उसके बाद पीड़िता से रेप की बात सामने आने से उसके परिजन सदमे में आ गए.

देई थानाधिकारी बुद्धराम जाट ने बताया कि आरोपी करीब दस दिन पहले 14 साल की नाबालिग पीड़िता को स्कूल से बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया था. पीड़िता आरोपी के मामा की बेटी है. नाबालिग जब शाम तक स्कूल से घर नहीं लौटी तो परिजनों उसे तलाश किया. लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा. इस बीच पता चला कि पीड़िता का फुफेरा भाई भी लापता है. इस पर परिजनों को उस पर शक हुआ और वे पुलिस थाने पहुंचे.

थानाधिकारी बताया कि आरोपी ने उसे अहमदाबाद ले गया. वहां उसने पीड़िता से एक बार नहीं बल्कि कई बार प किया. पीड़िता के लापता होने पर उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी आधार पर आरोपी को ट्रैस किया. पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर अहमदाबाद पहुंची. वहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद कर लिया. पुलिस ने पीड़िता मेडिकल मुआयना करवाने के साथ न्यायालय में 164 के बयान भी करवा लिए हैं.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बूंदी में इस तरह का शर्मसार करने का मामला सामने आया था. उस वारदात में आरोपी मामा ने अपनी सगी नाबालिग भांजी से रेप कर उसे गर्भवती बना दिया था. आरोपी ने बाद में पीड़िता का गर्भपात करवाने की भी कोशिश की थी. उससे पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई तो मामले का खुलासा हुआ. पीड़िता की कुछ माह बाद शादी होने वाली है. पुलिस उस मामले की भी जांच में जुटी है.

Tags: Bundi, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!