आष्टा
ट्रक चालक द्वारा ही षड्यंत्रपूर्वक अपने मालिक के कंटेनर से 14 लाख रुपये के माल की चोरी का खुलासा, पुलिस और ट्रक मालिक को अंत तक गुमराह करता रहा ट्रक चालक। चोरी माल व घटना में प्रयुक्त आइसर जप्त ।
1. घटना का विवरण
दिनांक 29.12.2025 को फरियादी सुनील चौहान द्वारा थाना आष्टा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अर्पित एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। ट्रक कंटेनर क्रमांक DD 01 R 9201 दिनांक 24.12.2025 को सूरत (गुजरात) से 188 गठान कपड़ा एवं 21 कार्टन अगरबत्ती लेकर बिहार के लिए रवाना हुआ था। उक्त कंटेनर का चालक मंगलेश मालवीय था।
दिनांक 25.12.2025 से 27.12.2025 के मध्य कंटेनर से माल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 604/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. पुलिस टीम का गठन
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना आष्टा की विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
3. जांच की कार्यवाही एवं खुलासा
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। संदेह के आधार पर वाहन चालक मंगलेश मालवीय से पूछताछ की गई, जो पूछताछ के दौरान बार-बार अपने कथन बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कंपनी से माल लोड कर बिहार के लिए रवाना होने के पश्चात दिनांक 25.12.2025 को कंटेनर को कटनेर दिलीप ढाबा पर खड़ा कर दिया था। इसके पश्चात उसने अपने साथियों गुलाब, सचिन, अनिल, कपील एवं संदीप के साथ मिलकर कंटेनर में भरे माल को चोरी करने की योजना बनाई।
आरोपी द्वारा दिनांक 27.12.2025 को कोठरी के पास कंटेनर से माल चोरी कर उसे दूसरे आयसर वाहन में लोड कराया गया तथा चोरी किया गया माल इन्द्रा कॉलोनी, आष्टा स्थित एक दोस्त के घर छिपाया गया। पुलिस एवं ट्रक मालिक को भ्रमित करने के उद्देश्य से आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा उक्त घटना को कंजर गिरोह द्वारा अंजाम दी गई चोरी के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया।
4. आरोपियों की गिरफ्तारी
मंगलेश पिता लाडसिंह मालवीय, उम्र 27 वर्ष, निवासी मानाखेड़ी, थाना आष्टा
गुलाब उर्फ भावसिंह पिता मानसिंह मेवाड़ा, उम्र 32 वर्ष, निवासी उमरपुर, थाना आष्टा
अनिल पिता खुशीलाल खेलवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेंधवखेड़ी, थाना आष्टा
संदीप पिता बाबूलाल मालवीय, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम उमरपुर, थाना आष्टा
कपील उर्फ कुलदीप पिता हुकुम सिंह पाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी टरोही बागरोद, थाना सिरोंज, जिला विदिशा
सचिन पिता दुर्गाप्रसाद कुशवाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेंधवखेड़ी, थाना आष्टा
5. जप्त मशरूका
38 गठान कपड़ा एवं 3 कार्टन अगरबत्ती, अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये
घटना में प्रयुक्त आयसर वाहन क्रमांक MP 09 GF 0858, अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये
कुल 20 लाख
6. सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर, निरीक्षक गिरीश दुबे, प्र.आर. 729 महेन्द्र मेवाड़ा, आर. 902 शुभम मेवाड़ा, आर. 197 मेहरवान, आर. 526 अमन की सराहनीय भूमिका रही।







