RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रशासन-पुलिस अधिकारियों की बैठक ली,पत्थरबाजी की घटना में जनभावनाओं के अनुरूप दोषियों पर करे कड़ी कार्यवाही*

*विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रशासन-पुलिस अधिकारियों की बैठक ली,पत्थरबाजी की घटना में जनभावनाओं के अनुरूप दोषियों पर करे कड़ी कार्यवाही*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
आष्टा । रविवार को आष्टा के अलीपुर क्षेत्र में हरदा से अपने अपने स्थान को जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह पथराव किया गया था । उक्त घटना के बाद आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने स्थानीय विश्रामगृह पर अनुविभाग के अधिकारियों की बैठक ली एवं घटना के बाद से अभी तक प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जो कार्यवाही की गई उसकी जानकारी ले कर समीक्षा की । बैठक में  एसडीएम नितिन टाले,एसडीओपी आकाश अमलकर,आष्टा एवं पार्वती थाना प्रभारी गिरीश दुबे  हरिसिंह परमार, तहसीलदार रामलाल पगारे उपस्तिथ रहे । बैठक में एसडीएम एवं एसडीओपी ने घटना की रात्रि से लेकर अभी तक स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई कार्य कार्यवाही की जानकारी विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को दी । समीक्षा बैठक में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को एसडीओपी आकाश अमलकर ने जानकारी दी की घटना के बाद जो सोशल मीडिया पर वीडियो आये एवं सीसीटीवी  वीडियो तथा अन्य माध्यमो से जानकारी मिली उस आधार पर जो आरोपी अभी तक चिन्हित हुए उन सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये कि उक्त घटना अत्यंत गम्भीर एवं नगर की गंगा जमनी संस्कृति के लिये चिंता का विषय है । उक्त घटना निंदनीय है । घटना के बाद जिस तरह पथराव कर जिन तत्वों ने भी आष्टा की शांति को भंग करने के प्रयास किए गए वह असहनीय है । इस घटना को अंजाम देने वाले सभी दोषियों की पहचान कर उन पर जनभावनाओं के अनुरूप नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । घटना के बाद आज आहूत की गई समीक्षा बैठक में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विस्तार से जानकारी विधायक को दी ।
Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!