RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा | जावर पुलिस की शानदार सफलता – 48 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा*

*आष्टा | जावर पुलिस की शानदार सफलता – 48 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

जावर पुलिस ने ग्राम कजलास में हुई बड़ी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए करीब 48 लाख रुपये मूल्य का मशरूखा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, मुखबिर तंत्र और सूझबूझ भरी जांच का परिणाम रही।
आष्टा में आयोजित प्रेस वार्ता में दीपक शुक्ला ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर को कजलास निवासी अतुल जैन ने थाना जावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फरियादी ने बताया कि वह 2 दिसंबर को अपने परिवार के साथ शादी समारोह में ग्वालियर गया था। जब वह वापस लौटा, तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारियां टूटी हुई थीं और घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो चुकी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जावर में धारा 331(4), 305(ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में जावर थाने से विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस को धीरे-धीरे अहम सुराग हाथ लगे। इसी क्रम में कजलास निवासी शादाब शाह, जो पेशे से मिस्त्री है और अतुल जैन के घर पहले निर्माण कार्य कर चुका था, पुलिस के संदेह के घेरे में आया। उसकी गतिविधियां और अचानक बढ़ा खर्च पुलिस को खटकने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर शादाब ने अपने बुआ के लड़के सलमान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि शादाब को अतुल जैन के घर की पूरी जानकारी थी।
2 दिसंबर को वही अतुल जैन को जावर जोड़ तक छोड़कर आया था और उसे पता था कि परिवार चार दिन बाद लौटेगा। इसी जानकारी का फायदा उठाकर 3 दिसंबर को शादाब ने सलमान के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया और बाद में चोरी का माल आपस में बांट लिया।
गिरफ्तार आरोपी
शादाब शाह, पिता वाहिद शाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कजलास
सलमान, पिता पप्पू शाह, उम्र 27 वर्ष, निवासी पोलायकलां, जिला शाजापुर
बरामदगी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से
सोने के 21 आभूषण (लगभग 30 तोला)
चांदी के आभूषण लगभग 3 किलो
1,24,000 रुपये नकद
बरामद किए हैं। कुल मिलाकर करीब 48 लाख रुपये का मशरूखा जप्त किया गया।
इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर, जावर थाना निरीक्षक नीता देअरवाल सहित पूरे जावर थाना स्टाफ को सराहना व बधाई दी।
???? जावर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!