RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा में नववर्ष पर संत गोबिंद जाने की भागवत कथा* *भूमि पूजन के साथ हुआ आगाज* 

—*आष्टा में नववर्ष पर संत गोबिंद जाने की भागवत कथा*
*भूमि पूजन के साथ हुआ आगाज*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
नए वर्ष का आगाज धार्मिक उल्लास के साथ होगा, जब मालवा के लोकप्रिय संत कथावाचक संत गोबिंद जाने अपने अमृतमय वचनों से नगरवासियों को भागवत ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने का अवसर देंगे।
दिनांक 1 जनवरी से 7 जनवरी तक कथा का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी के सामने न्यू दशहरा मैदान में होगा।शुभारंभ से पूर्व आज कथा स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष उपेश राठौर के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भूमि पूजन में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, समाजसेवी शेष नारायण मुकाती, प्रेमनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया।अध्यक्ष उपेश राठौर ने सभी अतिथियों का साफा बाँधकर आत्मीय स्वागत किया। उनके अनुसार, यह कथा न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करेगी, बल्कि समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कृति के प्रति आस्था भी बढ़ाएगी।इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही, जिन्होंने कथा आयोजन की सफलता के लिए मंगल कामनाएँ दीं।
संत गोबिंद जाने पिछले दो दशकों से अधिक समय से आष्टा नगर में अपनी भागवत कथा के माध्यम से भक्ति और ज्ञान की गंगा प्रवाहित कर रहे हैं, और इस बार भी नगरवासी बेसब्री से उनके दिव्य प्रवचनों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!