RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज छात्रावास में रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज छात्रावास में रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज छात्रावास में रविवार को रक्त दान शिविर एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सैंधव क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन, शौर्य समिति आष्टा के तत्वावधान में हुआ रक्तदान सँग्रह जिला चिकित्सालय सीहोर के द्वारा किया गया ताकि जरूरतमंद लोगो को समय पर रक्त प्राप्त हो सके । इस शिविर में लगभग 120यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया एवं लगभग 600 सामाजिक बन्धुओं की स्वास्थ्य जांच हुई । समिति के संयोजक ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है।

संगठन द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में वर्ष भर गतिविधि संचालित होती रहती हैं, रामनवमी के अवसर पर रामजन्मोत्सव , समाज के मेघावी विद्यार्थियों सहित शासकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान एवं सेवानिवृत्त सामाजिक लोगों का अभिनन्दन किया जाता हैं,
साथ ही शौर्य समिति पिछले कई वर्षों से लगातार आष्टा क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक व सामाजिक क्षेत्र में लगातार काम कर रही है समिति का मुख्य उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श पर चलकर शोषित पीड़ित वंचित असहाय लोगों के लिए काम करना और सामाजिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना उसी क्रम में लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे इसलिए स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान का आयोजन किया गया

रक्तदान शिविर शासकीय अस्पताल के बीएमओ श्री अमित माथुर,श्री संजय देव विश्वकर्मा (भोपाल हमीदिया अस्पताल) गायत्री देवी हॉस्पिटल, देवश्री हॉस्पिटल, अरस्तु डेंटल, आनन्दम नेत्रालय के सानिध्य एवं योग्य चिकित्सक के परामर्श में सम्पन्न हुआ

साथ ही आष्टा अंचल के सम्मानीय पत्रकार गणों का स्वागत संगठन द्वारा किया गया

इस अवसर पर मान सिंह इलाही, हरपाल ठाकुर,जीवन सिंह शोभाखेड़ी, गजराज सिंह सचिव,जीवन सिंह अध्यापक,हरि सिंह चिकित्सक, धीरज सिंह आशीर्वाद,तेज सिंह खेरखेड़ी, लोकेंद्र भाटी, जितेन्द्र सिंह मुगली, पुष्पेंद्र ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर,जितेंद्र सिंह, गोलू सिंह, चेतन सिंह,हरेन्द्र ठाकुर, लोकेंद्र ठाकुर,राजेन्द्र सिंह ,हरेन्द्र सिंह, केशर सिंह, दौलत सिंह, नारायण सिंह, कमल सिंह, मेहरवान सिंह, हिम्मत सिंह,दिनेश सिंह, विजेंदर सिंह,यशवंत सिंह,नारायण सिंह ,योगेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,मंगल सिंग सहित हजारों सामाजिक गण एवं मातृशक्ति उपस्थित रही

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!