आष्टा
पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, ओर भविष्य उन्नयन के लिए पत्रकारों का संगठित होना अतिआवश्यक रहता हे, ओर इसीलिए संगठन का निर्माण होता हे, ओर इन आवश्यक आवश्यकताओं के लिए जिस प्रकार मध्यप्रदेश प्रेस क्लब संघर्ष शील रहता हे, वह स्थानीय स्तर पर पत्रकारों के मन में अति विश्वास जगाता हे, इसी विश्वास के चलते
बीते दिवस मोहिनी रेस्टोरेंट पर स्थानीयपत्रकारों की एक सामान्य बैठक संपन्न हुई, बैठक में मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष जी उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नवीन जोशी नेतृत्व में उज्जैन संभाग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बेस मार्गदर्शन में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष का मनोनयन किया गया ।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों की सहमति से संगठन के जिला अध्यक्ष अमित मकोड़ी ने आष्टा हलचल समाचार पत्र के प्रधान संपादक दिनेश शर्मा को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया ।
उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से संजय जोशी मनोनीत हुए ।

बैठक विक्रम सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा, प्रवेश शर्मा, अनिल मालवीय, निलेश शर्मा, राजीव गुप्ता, पंकज जैन, राय सिंह मालवीय, ओंकार सिंह, संदीप छाजेड़, पीयूष शर्मा, जितेंद्र राठौर, राज बोराणा, संजय वर्मा, सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी साथियों को भी जिला अध्यक्ष अमित मकोड़ी जी ने सदस्यता दिलवाई।
कार्यक्रम उपरांत सभी साथियों का पुष्पहारों से स्वागत हुआ।







