RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आज भारतीय किसान संघ आष्टा की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के बैठक कक्ष में आयोजित की गई, नई मंडी में नीलामी शीघ्र हो प्रबल मांग

आष्टा

आज भारतीय किसान संघ आष्टा की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के बैठक कक्ष में आयोजित की गई

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

जिसमें सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष ने ध्वज लगाया तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री सम्माननीय भाई साहब भरत जी पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं जिला अध्यक्ष और समस्त जिला और तहसील के कार्यकर्ता द्वारा भारत माता और भगवान बलराम के चित्र पर पुष्प अर्पण कर संगठन के नारे लगाते हुए बैठक की विधिवत शुरुआत की गई तत्पश्चात परिचय एवं गीत का कार्यक्रम हुआ बैठक में विभिन्न रचनात्मक एवं संघात्मक कार्यक्रमों की चर्चा की गई और किसानो की विभिन्न समस्याओं पर पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में बिजली खाद आदि में आ रही परेशानियों एवं मुख्य रूप से मंडी में नई मंडी मैं नीलामी शीघ्र शुरू हो ऐसी भारतीय किसान संघ की मांग है क्योंकि वर्तमान मंडी में आए दिन आवक अधिक होने से किसानों को बहुत परेशानी आती है साथ में शासन ने काफी धनराशि नई मंडी के निर्माण में लगाई है और जो निर्माण वहां पर हुआ है बिना देखरेख के कारण उसमें भी नुकसान हो रहा है यदि आगामी गेहूं सीजन तक नई मंडी में नीलामी शुरू नहीं होती है तो आगामी दिनों में भारतीय किसान संघ इस विषय को लेकर आंदोलन करने के लिए विवश होगा बैठक में राजस्व ,सहकारिता, कृषि, पशुपालन आदि विभागों से जुड़ी हुई समस्याओं पर भी चर्चा हुई बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री सम्माननीय भरत जी पटेल जिला अध्यक्ष राकेश जी वर्मा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र जी आर्य

युवा वाहिनी संयोजक सचिन पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल जी मंडलोई ज्ञान सिंह जी मेवाड़ा जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र जी पटेल तहसील उपाध्यक्ष शिवनारायण जी कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन जी पखनी रमेश जी बडोदिया गाडरी विनोद जी मांगीलाल जी आर्य खामखेड़ा राम सिंह जी ज्ञान सिंह जी डाबड़ी आत्माराम जी मालवीय ओमप्रकाश जी परमार आदि किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे l

 

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!